{"_id":"644244d554ecc0dd3d0ed311","slug":"air-india-to-minimise-single-use-plastic-on-all-flights-by-80-pc-on-world-earth-day-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: सिंगल यूज प्लास्टिक पर एयर इंडिया का बड़ा एलान, अर्थ डे से पहले बयान जारी कर कही ये बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: सिंगल यूज प्लास्टिक पर एयर इंडिया का बड़ा एलान, अर्थ डे से पहले बयान जारी कर कही ये बात
Fri, 21 Apr 2023 01:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:40 PM IST
सार
Air India to Reduce Single Use Plastice Consumption: टाटा समूह के नेतृत्व वाली विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ''एयर इंडिया के निजीकरण के बाद से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी इन-हाउस विशेषज्ञों की एक टीम के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों से की गई है। कैटरिंग वेंडर्स और कई विक्रेताओं ने इसका समर्थन किया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह अपने वैश्विक नेटवर्क पर सभी उड़ानों में एक बार इस्तेमाल होने वाले (सिंगल यूज) प्लास्टिक के इस्तेमाल में करीब 80 प्रतिशत कटौती करेगा। एयर इंडिया ने यह घोषणा पृथ्वी दिवस (World Earth Day) से एक दिन पहले की गई है जो शनिवार (22 मई) को दुनिया भर में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
टाटा समूह के नेतृत्व वाली विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ''एयर इंडिया के निजीकरण के बाद से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी इन-हाउस विशेषज्ञों की एक टीम के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों से की गई है। कैटरिंग वेंडर्स और कई विक्रेताओं ने इसका समर्थन किया है। इसका उद्देश्य वातावरण पर सिंगल यूज प्लास्टिक का दुष्प्रभाव कम करने का है। इस दिशा में एयर इंडिया के प्रयासों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने वाले वाइडबॉडी विमानों पर सभी इकोनॉमी क्लास सीट से 500 मिलीलीटर प्लास्टिक की पानी की बोतलों को 100 प्रतिशत हटाने जैसी कई पहल शामिल हैं।"
विज्ञापन
बयान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में 200 मिलीलीटर पानी की बोतलों में भी कमी की जाएगी। अब इन्हें केवल पूर्व-निर्धारित भोजन ट्रे पर परोसा जाता है। उड़ान के दौरान एक लीटर पानी की बोतल सर्व करने की शुरुआत की गई है। साथ ही कटलरी के प्लास्टिक जिप लॉक बैग का पैकेजिंग को पेपर पैकेजिंग से रिप्लेस कर दिया गया है। प्लास्टिक के स्ट्रा को कागज के स्ट्रा से बदल दिया गया है।
विज्ञापन