फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India to hire more than 1,000 pilots, aviation company published advertisement

Air India Expansion: एयर इंडिया में 1000 नए पायलट भर्ती किए जाएंगे, शिशिरकांत दास होंगे नए सीटीओ

Thu, 27 Apr 2023 07:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Apr 2023 07:17 PM IST
सार

Air India Expansion: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार कर रही है और वह कैप्टन और प्रशिक्षकों सहित 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्ति करेगी। एयरलाइन के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं।

विज्ञापन
Air India to hire more than 1,000 pilots, aviation company published advertisement
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार कर रही है और वह कैप्टन और प्रशिक्षकों सहित 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्ति करेगी। साथ ही सूत्रों के हवाले से यह खबर भी आ रही है कि शिशिरकांत दास विमानन कंपनी के नए सीटीओ (Chief Technical Officer) होंगे। एयरलाइन के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं और उसने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों के ऑर्डर दिए हैं।

विज्ञापन

पायलटों की भर्ती के लिए एयरलाइन कंपनी ने जारी किया विज्ञापन

एयर इंडिया की ओर से एयरबस को दिए गए नवीनतम ऑर्डर में 210 ए320/321 नियो/एक्सएलआर और 40 ए350-900/1000 विमान शामिल हैं। बोइंग फर्म ऑर्डर में 190 737-मैक्स, 20 बोईंग 787 और 10 बोईंस 777 शामिल हैं। गुरुवार को जारी एक विज्ञापन के अनुसार, पिछले साल जनवरी में टाटा समूह ने कंपनी का अधिग्रहण किया था और वह 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती कर रही है।

विज्ञापन

अपने बेड़े में 500 विमान जोड़ने वाली है टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन

बयान में कहा गया है, 'हम अपने ए320, बी777, बी787 और बी737 से युक्त बेड़े में कैप्टन और प्रथम अधिकारियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों के लिए कई अवसर और त्वरित वृद्धि की पेशकश कर रहे हैं। साथ ही, एयर इंडिया अपनी फ्लीट में 500 विमान जोड़ने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिशिरकांत दास एयर इंडिया के मुख्य तकनीकी अधिकारी बनेंगेः सूत्र

एयर इंडिया शिशिरकांत दास को मुख्य तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग प्रमुख) के रूप में नियुक्त करेगी और यह इस साल जून से लागू होगा। शिशिरकांत दास वर्तमान में विस्तारा में इंजीनियरिंग के प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार दास अरुण कश्यप से यह पद संभालेंगे, जो अन्य अवसरों की तलाश में एक साल की सेवा के बाद एयर इंडिया छोड़ रहे हैं। एयर इंडिया में विस्तारा के एक वरिष्ठ कार्यकारी की नियुक्ति दोनों एयरलाइनों के विलय का पूर्व संकेत भी हो सकती है, जो नियामक अनुमोदन के लिए लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed