फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India's Delhi-San Francisco faces inordinate delay; rescheduled for Friday

Aviation: दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एयर इंडिया विमान 24 घंटे लेट; बिना AC यात्रियों को बिठाया, लोग होने लगे बेहोश

Fri, 31 May 2024 01:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 May 2024 01:08 PM IST
सार

विमान के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी की शिकायत की और उनमें से एक ने कहा कि विमान में कोई एयर कंडीशनिंग नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर निजीकरण की कोई कहानी विफल हुई है तो वह है एयर इंडिया।

विज्ञापन
Air India's Delhi-San Francisco faces inordinate delay; rescheduled for Friday
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के यात्रियों को गुरुवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर मुश्किल का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि एआई 183 विमान का संचालन बोइंग 777 विमान से किया जाना था और जो गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उड़ान भरने वाली थी, अब उसके समय में बदलाव किया गया है और अब यह शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उड़ान भरेगी।

विज्ञापन


विमान के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी की शिकायत की और उनमें से एक ने कहा कि विमान में कोई एयर कंडीशनिंग नहीं थी। उन्होंने कहा, "अगर निजीकरण की कोई कहानी विफल हुई है तो वह है एयर इंडिया।"
विज्ञापन


श्वेता पुंज नामक एक पत्रकार ने डीजीसीए और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैक कर लिखा, "एआई 183 की उड़ान में 8 घंटे से अधिक की देरी हुई, यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ाया गया, और फिर उड़ान में कुछ लोगों के बेहोश होने के बाद विमान से उतार दिया गया। यह अमानवीय है!"
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली हवाई अड्डे पर फर्श पर बैठे यात्रियों की एक तस्वीर भी साझा की। एयरलाइन के अधिकारी ने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी और इसकी इंजीनियरिंग जांच की गई।  अधिकारी ने बताया कि विलंब के कारण चालक दल के सदस्यों ने 'फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन' (एफडीटीएल) को पार कर लिया और अगर विमान उड़ान भरता तो वह सैन फ्रांसिस्को ऐसे समय पर पहुंच जाता जब वहां रात में लैंडिंग पर प्रतिबंध होती।

अधिकारी ने बताया कि यह विमान अब शुक्रवार को दोपहर दो बजे उड़ान भरेगा और यात्रियों को पूर्ण धनवापसी, कार्रक्रम में बदलाव और होटल में ठहरने के विकल्प दिए गए हैं। मार्च में विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने नए दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसके तहत विमान में सवार होने के बाद विमान के परिचालन में काफी देरी होने पर यात्रियों को हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार से बाहर निकलने की अनुमति होगी। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का निर्देश भीड़ और उड़ान में देरी की बढ़ती घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया था, जिसके परिणामस्वरूप यात्री लंबे समय तक सवार होने के बाद विमान में फंस जाते हैं। 

बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने एक अप्रैल को कहा था कि दिशा-निर्देश यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रियों की परेशानी कम हो और उन्हें विमान में सवार होने के बाद घंटों तक विमान के अंदर बैठे रहने की जरूरत नहीं होगी।    बोर्डिंग के बाद लंबी उड़ान में देरी और अन्य आपात स्थितियों के मामले में, यात्रियों को संबंधित हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed