फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India crash: British families ‘receive wrong remains’ of victims, Claims report

Air India Crash: ब्रिटिश पीड़ितों के परिजन बोले- गलत शव सौंपे गए; भारत ने कहा- पूरी सावधानी बरती, जांच कर रहे

Wed, 23 Jul 2025 03:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Jul 2025 03:05 PM IST
सार

एअर इंडिया के दुखद विमान हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों को कथित तौर पर उनके प्रियजनों के गलत शव भेज दिए गए हैं। डेली मेल के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। सरकार की ओर से इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि हम ब्रिटेन की सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों की चिंताओं का समाधान करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Air India crash: British families ‘receive wrong remains’ of victims, Claims report
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

एअर इंडिया के दुखद विमान हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों को कथित तौर पर उनके प्रियजनों के गलत शव भेज दिए गए हैं। डेली मेल के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। खबर के अनुसार, अब तक ऐसे दो मामले सामने आए हैं जहां शोकाकुल परिवारों को पता चला कि उनके प्रियजनों के शवों की ब्रिटेन लौटने से पहले गलत पहचान की गई है।

दावा- परिजनों की ओर से दिए गए नमूनों से नहीं हो रहा डीएनए का मिलान

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मामला तब सामने आया, जब इनर वेस्ट लंदन की कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने परिवारों की ओर से उपलब्ध कराए गए नमूनों के साथ उनके डीएनए का मिलान करके ब्रिटेन भेजे गए ब्रिटिश नागरिकों की पहचान सत्यापित करने की कोशिश की। वकील जेम्स हीली-प्रैट, जो कई ब्रिटिश परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एअर इंडिया हादसे के बाद कम से कम 12 ब्रिटिश पीड़ितों के अवशेष भेजे गए हैं। प्रैट ने प्रकाशन को बताया कि उनकी टीम एयर इंडिया और उसके आपातकालीन वेंडर केन्यन्स इंटरनेशनल इमरजेंसी सर्विसेज से इस संबंध में औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SpiceJet: सुप्रीम कोर्ट से कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज को झटका, 1300 करोड़ रुपये के हर्जाने की अपील खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बोली- हम किसी भी चिंता के समाधान के लिए काम कर रहे

सरकार की ओर से भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने रिपोर्ट देखी है और जब से ये चिंताएं और मुद्दे हमारे ध्यान में लाए गए हैं, हम ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दुखद दुर्घटना के मद्देनजर, संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार पीड़ितों की पहचान की थी। सभी पार्थिव अवशेषों को अत्यंत व्यावसायिकता और मृतकों की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए सहेजा गया था। म इस मुद्दे से संबंधित किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।"


ये भी पढ़ें: Market Closing Bell: भारतीय बाजार पर लौटा निवेशकों का भरोसा; सेंसेक्स 539 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पार

हादसे में विमान पर सवार 241 व जमीन पर मौजूद 19 लोगों की गई जान

बोइंग 787-8 से संचालित एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171, जो लंदन के गैटविक जा रही थी, 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। इसके साथ ही 19 अन्य लोग जमीन पर मारे गए थे।। एजेंसियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और उनके शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मंगलवार को एअर इंडिया ने कहा कि उसने अपने बोइंग 787 और 737 विमान बेड़े में ईंधन नियंत्रण स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग तंत्र का "एहतियाती" निरीक्षण पूरा कर लिया है, और इसमें कोई समस्या नहीं पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed