{"_id":"56de03b84f1c1b37278b468a","slug":"air-inda-all-women-crew-travels-longest-distance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की आल वूमेन क्रू ने भरी सबसे लंबी उड़ान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
एयर इंडिया की आल वूमेन क्रू ने भरी सबसे लंबी उड़ान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Mar 2016 05:27 AM IST
सार
- महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान
- कमान पूरी तरह महिलाओं के हाथ में थी
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए एयर इंडिया ने नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक विशेष उड़ान संचालित की। इस विमान की कमान पूरी तरह महिलाओं के हाथ में थी। कॉकपिट से लेकर केबिन क्रू, चेक इन स्टाफ, चिकित्सक, कस्टमर केयर स्टाफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने ही निभाई।
विज्ञापन
एयरलाइंस के अनुसार यह महिला क्रू वाली दुनिया की सबसे लंबी उड़ान थी। विमान ने रविवार को नई दिल्ली से टेक ऑफ किया था और 17 घंटे बाद 14,500 किलोमीटर का सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचा।
विज्ञापन
यह विमान क्षमता वाजपेयी और शुभांगी सिंह के कमांड में था, जबकि राम्य कीर्ति गुप्ता और अमृत नामधारी फर्स्ट ऑफिसर थीं। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने इसे ऐतिहासिक उड़ान बताया है।
विज्ञापन