{"_id":"619600a6553c73283d399745","slug":"ai-express-may-merge-with-air-asia-india-know-what-is-the-preparation-of-tata-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Sons Plan: एयर एशिया इंडिया में हो सकता है एआई एक्सप्रेस का विलय, जानें क्या है टाटा संस की तैयारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tata Sons Plan: एयर एशिया इंडिया में हो सकता है एआई एक्सप्रेस का विलय, जानें क्या है टाटा संस की तैयारी
Thu, 18 Nov 2021 12:59 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:59 PM IST
सार
Tata Sons Plan: टाटा संस ने कम किराए वाली एयरलाइन एयरएशिया इंडिया को एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा संस ने कम किराए वाली एयरलाइन एयरएशिया इंडिया को एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय करने की तैयारी कर ली है और इस पर काम भी शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि टाटा समूह तालमेल हासिल करने और परिचालन लागत में कटौती करने की तलाश में है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टाटा की एयर एशिया इंडिया में 84 फीसदी हिस्सेदारी है। जिससे वह जल्द एकल एयरलाइन इकाई बन सकती है। टाटा फिलहाल, विस्तारा और एयर इंडिया को इंटिग्रेट करने पर सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के साथ बातचीत में है। बता दें कि टाटा का विस्तारा में 51 फीसदी हिस्सा है जबकि बाकी एसआईए के पास बाकी हिस्सेदारी है। सूत्रों ने कहा कि टाटा के पास एयर एशिया में बहुमत है, इसलिए एकीकरण आसान है।
विज्ञापन