{"_id":"5806d28f4f1c1b9f1b7036d7","slug":"ahead-of-festive-season-boom-in-demand-of-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पास आते ही सोने की बढ़ी मांग, जाएगा 32,000 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
दीपावली पास आते ही सोने की बढ़ी मांग, जाएगा 32,000 के पार
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पास आते ही सोने की मांग में तेजी आ गई है। सोने के थोक विक्रेताओं के मुताबिक सुस्त पड़ी सोने की मांग में पिछले एक सप्ताह से सुगबुगाहट शुरू हो गई है और अगले सप्ताह से इस मांग में निश्चित रूप से और तेजी आएगी। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने के भाव में भी दीपावली के दौरान तेजी आएगी और सोने की कीमत 32000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकती है। अभी सोने की कीमत 30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आम्रपाली आदया कमोडिटी के सीएमडी कैप्टन संजीव सिन्हा कहते हैं, धनतेरस से दीपावली केदौरान सोने के भाव में 1000-1500 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी कोई बड़ी बात नहीं है। सिन्हा ने बताया कि दीपावली के दौरान सोने की खरीदारी का इतना अधिक क्रेज होता है कि शेयर बाजार में धनतेरस के दिन गोल्ड बी की खरीदारी शाम 7.30 बजे तक चलती है जबकि अमूमन ट्रेडिंग का काम 3-3.30 बजे तक बंद हो जाता है।
दिल्ली सराफा बाजार कूंचा महाजनी के थोक कारोबारी विमल गोयल ने बताया कि पिछले महीने सराफा बाजार में कोई मांग नहीं थी, लेकिन पिछले सप्ताह से सोने की मांग में तेजी शुरू हो गई है और दीपावली तक इसमें और बढ़ोतरी होगी। गोयल ने बताया कि धनतेरस व दीपावली में सोने की खरीदारी परंपरागत चीज है, इसलिए दीपावली के दौरान सोने में तेजी जरूर आएगी। उन्होंने बताया कि अभी जो मांग है वह सोने के गहने की है, लेकिन आने वाले सप्ताह में सोने के सिक्के की भी मांग निकलेगी। देश में सबसे अधिक सोने के सिक्के की बिक्री करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी भी 19 अक्तूबर से सोने के सिक्के व बार की बिक्री शुरू करने जा रही है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में सोने के कीमत 29000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चली आई थी।