{"_id":"5f129a9c8ebc3e9f6070bd94","slug":"agriculture-ministry-on-path-of-doubling-farmers-income-by-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या 2024 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय? सरकार कर रही हर संभव प्रयास","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
क्या 2024 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय? सरकार कर रही हर संभव प्रयास
Sat, 18 Jul 2020 12:15 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर है। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि एक लाख करोड़ रुपये के कृषि आधारभूत ढांचा कोष की स्थापना सहित हाल के कृषि सुधार, इस दिशा में उठाए गए कदम हैं।
विज्ञापन
किसानों के लिए उठाए जा रहे कदम
कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अशोक दलवई ने कहा कि किसानों को बाधा मुक्त व्यापारिक मंच प्रदान करने के लिए तीन अध्यादेशों सहित, हाल के सुधारों का मकसद, फसल उत्पादन के बाद की चुनौतियों से निपटने और किसानों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करना है। भारतीय दलहन और अनाज संघ (आईपीजीए) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में उन्होंने यह कहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 8वीं पास 5000 रुपये में पोस्ट ऑफिस के साथ शुरू करें ये काम, हर माह होगी 50000 रुपये की कमाई
विज्ञापन
निश्चित रूप से होगी आय में वृद्धि
मालूम हो कि दलवई किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में बनी समिति (डीएफआई) के अध्यक्ष भी हैं। साल 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर उन्होंने कहा कि, 'हम 100 फीसदी स्पष्ट हैं कि हम सही दिशा में और सही रास्ते पर हैं। निश्चित रूप से, आपको किसानों की आय में वृद्धि दिखाई देगी तथा अधिक मजबूत कृषि विकास भी आप देखेंगे।'
कोविड -19 संकट के बीच कृषि सुधारों की घोषणा के बारे में, दलवई ने कहा कि इस संबंध में लाए गए तीन अध्यादेश कृषि क्षेत्र के उदारीकरण की दिशा में सरकार के निरंतर किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, 'कृषि क्षेत्र के उदारीकरण का पहला बीज वर्ष 2003 में बोया गया था। दुर्भाग्य से, 17 वर्षों के बावजूद, सुधारों की गति अपेक्षित नहीं रही है। पिछले चार वर्षों में, सरकार ने सुधारों को मजबूती और गति देने की कोशिश की है।'
पहले 2022 तक रखा था आय को दोगुना करने के लक्ष्य
अप्रैल 2016 में गठित दलवई समिति ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई उपायों की सिफारिश की। हालांकि, सरकार ने इस साल की शुरुआत में 'ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' नामक पुस्तिका में इस समय सीमा को वर्ष 2024 तक के लिए आगे बढ़ा दिया।