फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8वीं पास 5000 रुपये में पोस्ट ऑफिस के साथ शुरू करें ये काम, हर माह होगी 50000 रुपये की कमाई

Sat, 18 Jul 2020 11:00 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 18 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
how to earn money by India Post Giving Franchisee For Opening Post Office
पोस्ट ऑफिस - फोटो : iStock

अगर आप कम से कम आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए अपना बिजनेस खोल सकते हैं। डाक विभाग ने पोस्टल फ्रेंचाइजी स्कीम को लॉन्च कर रखा है, जिसके जरिए आपको बंपर कमाई होगी।

how to earn money by India Post Giving Franchisee For Opening Post Office
रुपये - फोटो : pixabay

औसतन 50,000 की कमाई
आप ऐसी जगह पर पोस्ट ऑफिस को खोल सकते हैं, जहां पर इसकी सुविधा नहीं हैं। यह जगह गांव-कस्बों के अलावा छोटे बड़े शहरों में भी हो सकती है। इस पोस्ट ऑफिस के जरिए लोग हर महीने औसतन 50,000 रुपये की कमाई कर सकते हैं। जबकि पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए केवल 5,000 रुपये जमानत के तौर पर जमा करने होंगे।

आइए जानते हैं इसके बारे में।

how to earn money by India Post Giving Franchisee For Opening Post Office
post office - फोटो : अमर उजाला

बेच सकेंगे पोस्ट ऑफिस के ये प्रोडक्ट्स
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने वाला व्यक्ति जिन प्रोडक्ट्स को बेच सकेगा उनमें डाक व रेवेन्यू टिकट, स्पीड पोस्ट की बुकिंग, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, डिपार्टमेंट की तरफ से बिल, टैक्स आदि शामिल होंगे।

आगे जानते हैं कैसे होती है कमाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to earn money by India Post Giving Franchisee For Opening Post Office
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला

कैसे होती है कमाई

  • पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन के रूप में होती है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है। इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है।
  • रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर तीन रुपये मिलते हैं। 
  • स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर पांच रुपये। 
  • 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये।
  • 200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर पांच रुपये।
  • हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन मिलता है। 
  • इसके अलावा पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर आपको सेल अमाउंट की पांच फीसदी रकम मिलेगी।

आगे जानते हैं फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
how to earn money by India Post Giving Franchisee For Opening Post Office
रुपये - फोटो : pixabay
कौन ले सकता है पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी

इसके लिए व्यक्ति की उम्र 18 साल से ऊपर और आठवीं पास होना चाहिए। हालांकि, व्यक्ति को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के घर में इतनी जगह होनी चाहिए जहां से वो इस तरह की फ्रेंचाइजी को आसानी से ऑपरेट कर सके और पब्लिक को भी किसी तरह की दिक्कत न हो। फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म भरकर जमा करना होगा। सिलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा। 


अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf

यह भी पढ़ें: एलपीजी सिलिंडर से दुर्घटना होने पर मिलता है छह लाख रुपये का मुफ्त बीमा, जानिये क्लेम की प्रक्रिया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed