{"_id":"67a55c24e45fd1cb7109fb2a","slug":"agriculture-ministry-estimates-onion-production-increase-by-19pc-tomato-and-potato-production-also-increase-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का अनुमान: प्याज उत्पादन 19% बढ़ेगा, टमाटर आलू की पैदावार में भी होगी वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सरकार का अनुमान: प्याज उत्पादन 19% बढ़ेगा, टमाटर आलू की पैदावार में भी होगी वृद्धि
Fri, 07 Feb 2025 06:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:34 AM IST
सार
कृषि मंत्रालय के मुताबिक, टमाटर का उत्पादन करीब 215.49 लाख टन रह सकता है, जो एक साल पहले के 213.23 लाख टन की तुलना में 1.06 फीसदी अधिक है। चालू फसल वर्ष में 595.72 लाख टन आलू की पैदावार होने की उम्मीद है, जो एक साल पहले की तुलना में 25.19 लाख टन अधिक है।
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : संवाद
विस्तार
सब्जियों की महंगाई में बड़ी भूमिका निभाने वाले प्याज, टमाटर और आलू की पैदावार चालू फसल वर्ष में बढ़ने की उम्मीद है। कृषि मंत्रालय ने 2024-25 के लिए जारी अपने पहले अनुमान में कहा, 25 जून को समाप्त होने वाले चालू फसल वर्ष में प्याज का उत्पादन 19 फीसदी बढ़कर 288.77 लाख टन पहुंच सकता है। एक साल पहले की समान अवधि में 242.67 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, टमाटर का उत्पादन करीब 215.49 लाख टन रह सकता है, जो एक साल पहले के 213.23 लाख टन की तुलना में 1.06 फीसदी अधिक है। चालू फसल वर्ष में 595.72 लाख टन आलू की पैदावार होने की उम्मीद है, जो एक साल पहले की तुलना में 25.19 लाख टन अधिक है। सब्जियों की कुल पैदावार एक साल पहले के 2,072.088 लाख टन से बढ़कर 2,145.63 लाख टन पहुंच सकती है।
विज्ञापन
2.48 लाख टन बढ़ेगा फलों का उत्पादन
अनुमान के मुताबिक, फलों का कुल उत्पादन 2.48 लाख टन बढ़कर 1,132.26 लाख टन पहुंच सकता है। आम, अंगूर और केले का उत्पादन बढ़ने से यह वृद्धि संभव है। बागवानी फसलों का उत्पादन 176.66 लाख टन से बढ़कर 179.37 लाख टन पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन