फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After Twitter Facebook Parent Company Meta May Layoffs Thousands Of Employees From Next Week News In Hindi

Meta Layoffs: ट्विटर के बाद अब मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी, इस हफ्ते जा सकती है हजारों कर्मियों की नौकरी

Mon, 07 Nov 2022 01:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 07 Nov 2022 01:16 PM IST
सार

Layoffs in Meta-Facebook : रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा में आगामी बुधवार यानी नौ नवंबर को बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि छंटनी की इस प्रक्रिया के दायरे में कंपनी के हजारों कर्मचारी आएंगे।

विज्ञापन
After Twitter Facebook Parent Company Meta May Layoffs Thousands Of Employees From Next Week News In Hindi
Google Meta - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर के बाद अब सोशल मीडिया साइट फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार मार्क जुकरबर्ग की कंपनी से इस हफ्ते बड़े पैमाने पर छंटनी (Layoffs) होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा में आगामी बुधवार यानी नौ नवंबर को बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि छंटनी की इस प्रक्रिया के दायरे में कंपनी के हजारों कर्मचारी आएंगे। कहा जा रहा है कि यह छंटनी मेटा (फेसबुक) के इतिहास में पहली बार होगा। बता दें कि सितंबर के आखिर में कंपनी ने कहा था कि मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन

मेटा के शेयर इस वर्ष 73 प्रतिशत तक टूट चुके हैं

After Twitter Facebook Parent Company Meta May Layoffs Thousands Of Employees From Next Week News In Hindi
Facebook Parent Company Meta - फोटो : Istock

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरो में इस वर्ष अब तक 73 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। कंपनी के शेयर वर्ष 2016 के अपने न्यूनतम स्तर से भी नीचे पहुंचकर एसएंडपी 500 इंडेक्स के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों की सूची में शामिल हो गए हैं। मेटा के शेयरों की वैल्यू में इस वर्ष करीब 67 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है, यह कंपनी के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छंटनी की योजना तैयार बस अमलीजामा पहनाया जाना बाकी

After Twitter Facebook Parent Company Meta May Layoffs Thousands Of Employees From Next Week News In Hindi
Mark Zuckerberg

मेटा में होने जा रही छंटनी की रिपोर्ट्स पर अब तक कंपनी की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि ये छंटनी बड़े पैमाने पर होगी। कंपनी के हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना बन चुकी है, अब बस इसे अमलीजामा पहनाया जाना बाकी है। 

विज्ञापन

कई चिंताओं से एक साथ जूझ रही है जुकरबर्ग की कंपनी

After Twitter Facebook Parent Company Meta May Layoffs Thousands Of Employees From Next Week News In Hindi
Mark Zuckerberg - फोटो : PTI

बता दें कि जुकरबर्ग की कंपनी मेटा इन दिनों कई चुनौतियों से जूझ रही है। इनमें ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ चिंता, टिकटॉक से बढ़ती प्रतियोगिता, एपल की प्राइवेसी नीति में बदलाव, मेटावर्स पर हो रहा विशाल खर्च और रेग्युलेशन से जुड़ी बातें शामिल हैं। कंपनी के तिमाही नतीजों पर भी इन चुनौतियों का असर पड़ा है। अंक्तूबर से दिसंबर तिमाही में भी कमजोर नतीजे आने की आशंका है।

जुकरबर्ग ने पहले ही दिए थे छंटनी के संकेत

After Twitter Facebook Parent Company Meta May Layoffs Thousands Of Employees From Next Week News In Hindi
Mark Zuckerberg

मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी में किए गए निवेश का रिटर्न आने में एक दशक का समय लग सकता है। तब उन्हें हायरिंग रोकने, नए प्रोजेक्ट्स रोकने और लागत कम करने की कोशिशों पर काम करना पड़ेगा। 

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का स्वामित्व है मेटा के पास

After Twitter Facebook Parent Company Meta May Layoffs Thousands Of Employees From Next Week News In Hindi
फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम - फोटो : iStock

छंटनी का नया दौर मेटा के लिए कुछ वित्तीय संकटों को कम कर सकता है। मेटा के पास वर्तमान में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सहित दुनिया के कुछ सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स का स्वामित्व है। कंपनी मेटावर्स पर खर्च बढ़ा रही है और घाटे के बावजूद उभरती हुई प्रौद्योगिकी की संभावनाओं के बारे में आशावादी बनी हुई है।

धीमे वैश्विक आर्थिक विकास से जूझ रहे
यह निराशाजनक माहौल इसलिए बना है, क्योंकि मेटा को धीमे वैश्विक आर्थिक विकास से जूझना पड़ रहा है, टिकटॉक से मुकाबला करना पड़ रहा है, एप्पल द्वारा प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया गया है, मेटावर्स पर बड़े पैमाने पर खर्च हो रहा है, और विनियमन का खतरा भी डरा रहा है।

अक्तूबर में दिए थे संकेत
जुकरबर्ग ने अक्तूबर अंत में कहा था कि 2023 में चुनिंदा क्षेत्रों में निवेश पर फोकस करेंगे। यानी कुछ टीमें बढ़ेंगी, लेकिन अन्य टीमें या तो ऐसी ही बनी रहेंगी अथवा घट जाएंगी।  हमें उम्मीद है कि 2023 का अंत आते-आते हम या तो इसी आकर में रहेंगे, या आज की तुलना में कुछ छोटे आकार की कंपनी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed