फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after train fare and lpg prices, air ticket may too become costly in coming days

नए साल में एक और झटका, एलपीजी व रेल के बाद जल्द बढ़ सकता है हवाई किराया

Thu, 02 Jan 2020 12:54 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 02 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
after train fare and lpg prices, air ticket may too become costly in coming days
- फोटो : एएनआई

नए साल के पहले दिन एलपीजी और रेल किरायों में बढ़ोतरी के बाद अब हवाई यात्रियों पर भी जल्द महंगे किराये की मार पड़ सकती है। हवाई ईंधन में बढ़ोतरी के चलते हवाई कंपनियां किराया बढ़ाने को मजबूर हो गई हैं। अगर कंपनियों ने अब किराया नहीं बढ़ाया तो फिर उनका परिचालन घाटा और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन

इतनी हुई विमान ईंधन में बढ़ोतरी

विमान ईंधन में 1637.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इस कदम के बाद अब दिल्ली में ये ईंधन 64,323.76 पैसे प्रति किलोलीटर मिलेगा। इस बढ़ोत्तरी से पहले से ही नकदी संकट का सामना कर रहीं विमानन कंपनियां हवाई जहाज के किराए में इजाफा कर सकती हैं। इस ईंधन के दाम 64.32 रुपये प्रति लीटर होने के बावजूद यह पेट्रोल के 75.14 रुपये और डीजन के 67.96 रुपये से कम ही बना हुआ है।

विज्ञापन

19 रुपये बढ़ गए रसोई गैस के दाम

सरकार ने नए साल 2020 के पहले ही दिन रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 19 रुपये का इजाफा कर दिया है। ये बढ़ोतरी गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के लिए की गई है। इसके अलावा विमान ईंधन के दामों में भी 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये कदम अंतरराष्ट्रीय दामों में आई तेजी की वजह से उठाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

714 का हो गया सिलेंडर

गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो वाला सिलेंडर अभी 695 रुपये में मिलता है पर अब इसकी नई कीमत 19 रुपये के इजाफे के बाद 714 रुपये हो जाएगी। यह बढ़ोत्तरी एक जनवरी, 2020 से प्रभावी हो गई। गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर 12 सिलेंडर का कोटा पूरा होने के बाद दिए जाते हैं। गौरतलब है कि सितंबर, 2019 के बाद खाना पकाने के काम में आने वाली गैस में यह पांचवी बढ़ोत्तरी है। बीते पांच महीनों में इसके दाम 139.50 रुपये तक बढ़े हैं।

रेल किराये भी हुई वृद्धि

इससे पहले सरकार ने मंगलवार को रेल किराए में इजाफे का एलान किया था। रेल मंत्रालय ने यात्री श्रेणी के हिसाब से एक पैसे से लेकर चार पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिए थे। नई घोषणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि भारत अपनी तेल जरूरतों का 84 फीसदी आयात करता है।

विपक्ष ने लगाया आरोप

विपक्षी दलों ने इस बढ़ोत्तरी की आलोचना की है। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने इसे नए साल पर मोदी सरकार का तोहफा करार दिया तो कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने इस बढ़ोत्तरी को गरीब लोगों के प्रति अन्याय करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed