फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After Tomatoes now Onion Prices Climbs to New high as crop destroyed in rains, floods

टमाटर के बाद प्याज भी देने लगा आंसू, बाढ़-बारिश ने फसल की चौपट

Thu, 22 Aug 2019 03:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 22 Aug 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
After Tomatoes now Onion Prices Climbs to New high as crop destroyed in rains, floods

टमाटर के बाद अब प्याज भी लोगों को आंसू देने लगा है। फिलहाल टमाटर भी फुटकर में 40 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। बाढ़ और बारिश की वजह से अधिकांश राज्यों में इसकी फसल बर्बाद हो गई है, जिसके चलते खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 50 रुपये किलो हो गई है। हालांकि अब सरकार ने भी प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

नहीं हो रही है आवक

अच्छी क्वालिटी के प्याज की फिलहाल देश की थोक मंडियों में आपूर्ति नहीं हो रही है। मंडियों में इस वक्त दूसरे व तीसरे दर्जे की क्वालिटी वाला प्याज आ रहा है, जिसकी कीमत भी काफी बढ़ गई है। थोक मंडियों में यह प्याज भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। 

विज्ञापन

इन राज्यों में फसल हुई खराब

दक्षिण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, एवं कर्नाटक में बारिश की वजह से प्याज की फसल प्रभावित हुई है। प्याज की नई फसल की आवक शुरू होने का समय है। प्याज में अगर पानी लग जाए तो फिर यह खराब होने लगता है। लेकिन यह पता नई चल पा रहा है कि फसल कितनी खराब हुई है या नहीं है। सप्लाई में तेजी नहीं आने पर प्याज के दाम अभी बढ़ते रहेंगे। 5-10 दिनों के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि आने वाले महीनों में प्याज की क्या स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बढ़ गई थोक कीमत

प्याज की सबसे बड़ी मंडी महाराष्ट्र के नासिक में स्थित है। लासलगांव मंडी में प्याज के थोक भाव दो अगस्त को 1315 रुपये प्रति क्विंटल था जो 20 अगस्त को 2222 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इस माह के आरंभ में कर्नाटक में जो प्याज 850 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, उसका भाव 1950 रुपये हो गया है।

दिल्ली में इतना रहेगा दाम

दिल्ली एनसीआर में स्थित सफल स्टोर पर 23.50 रुपये की दर से प्याज बेचने का सरकार ने एलान किया है। हालांकि इस प्याज की क्वालिटी कैसी रहेगी, इसके बारे में सरकार ने नहीं बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed