फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After the completion of spectrum auction, now telecom companies are preparing to increase the fee: Analysts

Spectrum Auction: स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी, विश्लेषक बोले- अब दूरसंचार कंपनियां कीमतें बढ़ाने की कर रहीं तैयारी

Thu, 27 Jun 2024 07:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jun 2024 07:24 PM IST
सार

Spectrum Auction: नीलामी में रिलायंस जियो ने 973.62 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया, जबकि वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने करीब 3,510.4 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई। कुल मिलाकर, इस स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को कुल 11,340.78 करोड़ रुपये मिले। यह सरकार द्वारा बिक्री के लिए रखे गए स्पेक्ट्रम के अनुमानित मूल्य 96,238 करोड़ रुपये का सिर्फ 12 प्रतिशत है।

विज्ञापन
After the completion of spectrum auction, now telecom companies are preparing to increase the fee: Analysts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

स्पेक्ट्रम नीलामी में दूरसंचार कंपनियों द्वारा किया जाने वाले भुगतान प्रबंधन के दायरे में रहने की उम्मीद है। अब बोली प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सबकी निगाहें आसन्न शुल्क बढ़ोतरी पर हैं। विश्लेषकों के एक वर्ग ने गुरुवार को यह बात कही।
विज्ञापन


कई विश्लेषकों की ओर से रिपोर्ट में वोडाफोन-आइडिया द्वारा 3,510.4 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम की खरीद पर आश्चर्य व्यक्त किया गया। वहीं, इस बात पर जोर दिया कि जियो का कम खर्च (973.62 करोड़ रुपये) उसकी बयाना राशि (ईएमडी) के विपरीत था। जियो का ईएमडी अन्य दूरसंचार कंपनियों की तुलना में सबसे अधिक था। आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेपी मॉर्गन और कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने गुरुवार को अपनी-अपनी रिपोर्ट में कहा कि अब जबकि स्पेक्ट्रम नीलामी संपन्न हो चुकी है, सभी का ध्यान संभवतः शुल्क बढ़ोतरी पर होगा।
विज्ञापन


आईआईएफएल ने कहा, "स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें आसन्न शुल्क बढ़ोतरी पर टिकी हैं।' कोटक का भी मानना है कि अब ध्यान शुल्क बढ़ोतरी पर होगा। उसने कहा, "स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद हमारा मानना है कि आने वाले दिनों में ध्यान अब शुल्क बढ़ोतरी पर केंद्रित होगा।" जेपी मॉर्गन ने कहा कि शुल्क के संबंध में कदम उठाने के लिए रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा, 'नीलामी (छह जून से विलंबित) के बिना किसी आश्चर्य के समाप्त होने से शुल्क पर कदम उठाने की कार्रवाई शुरू होनी चाहिए। हमारा मानना है कि कल शेयर में तेज प्रतिक्रिया के पीछे इसका असर रहा होगा।' जेपी मॉर्गन ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी/तीसरी तिमाही में 25 प्रतिशत शुल्क बढ़ोतरी आसन्न है। दूरसंचार स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए आयोजित नीलामी में 11,340.78 करोड़ रुपये मूल्य के 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की ही बिक्री हो पाई। भारती एयरटेल स्पेक्ट्रम खरीद में सबसे आगे रही। उसने 6,856.76 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा।


स्पेक्ट्रम नीलामी दूसरे दिन बुधवार को बोली शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही समाप्त हो गई। इसके पहले मंगलवार को नीलामी के पहले दिन पांच दौर में बोलियां लगाई गई थीं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस नीलामी में रिलायंस जियो ने 973.62 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया, जबकि वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने करीब 3,510.4 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई। कुल मिलाकर, इस स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को कुल 11,340.78 करोड़ रुपये मिले। यह सरकार द्वारा बिक्री के लिए रखे गए स्पेक्ट्रम के अनुमानित मूल्य 96,238 करोड़ रुपये का सिर्फ 12 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed