फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after petrol and diesel now Onion Prices Are Increasing in India know the reason

आम आदमी को झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब प्याज के बढ़े दाम, जानिए क्या है वजह

Mon, 22 Feb 2021 11:41 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 22 Feb 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
after petrol and diesel now Onion Prices Are Increasing in India know the reason
प्याज की बढ़ती कीमत से जनता परेशान - फोटो : अमर उजाला

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से जनता परेशान है। अब प्याज भी आम आदमी को रुलाने लगा है। इससे घरेलू बजट भी बिगड़ गया है। दिल्ली में थोक बाजार में प्याज 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जबकि इसकी खुदरा कीमत 65 से 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। पिछले डेढ़ महीने में प्याज की कीमत लगभग दोगुनी हुई है। 

विज्ञापन


दो दिनों में करीब 970 रुपये प्रति कुंतल बढ़ा दाम
एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में प्याज का औसत थोक भाव पिछले दो दिनों में करीब 970 रुपये प्रति कुंतल बढ़कर 4200 रुपये से 4500 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया है। देश भर में नासिक के लासलगांव से प्याज भेजा जाता है। गोरखपुर में नासिक से आने वाला प्याज 45 से 48 रुपये, गुजरात के भावनगर से आने वाला प्याज 40 रुपये और बंगाल से आने वाला प्याज 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से थोक में बिक रहा है।
विज्ञापन


इसलिए महंगा हुआ प्याज
दरअसल कुछ समय पहले महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात हुई थी और ओले भी पड़े थे। इसकी वजह से प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ, जिसके कारण थोक मंडी में प्याज की आवक कम हो गई। इन सब कारकों से प्याज की कीमत बढ़ रही है। इतना ही नहीं, डीजल की कीमतें बढ़ने से माल भाड़े में बढ़ोतरी हो गई है। इसकी वजह से तकरीबन हर वस्तु महंगी हो गई है। खाने-पीने की चीजों से लेकर घर बनाने की निर्माण सामग्रियों की कीमतों में 15-20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। आलू और प्याज के दामों में इजाफा होने का एक कारण डीजल का बढ़ा हुआ दाम भी है। इसकी कीमत उपभोक्ताओं को ही चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




2020 में हुआ था ये बदलाव
मालूम हो कि पिछले साल ही ससंद में आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल पास हो गया था। बिल पास होने के बाद से अनाज, आलू, प्याज, खाद्य तेल जैसी चीजें आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आती हैं। 15 सितंबर 2020 को आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 को मंजूरी मिली थी। यह राज्यसभा से भी पास हो गया है। इस बिल में खाद्य पदार्थों जैसे अनाज, दालें और प्याज को नियंत्रण मुक्त करने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed