फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after onion tomato prices at 60 rupees, potato at 40 rupees

प्याज के बाद टमाटर ने पार किया अर्धशतक, आलू भी 40 के करीब

Mon, 16 Dec 2019 07:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 16 Dec 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
after onion tomato prices at 60 rupees, potato at 40 rupees
- फोटो : Social media

प्याज के बाद अब आलू और अन्य सब्जियों पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। ट्रेडर्स ने कहा कि हाल में हुई बारिश से कुछ फसलों को नुकसान होने से सब्जियों की कीमतों में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। इस क्रम में आजादपुर थोक मंडी में आलू के दाम 22 रुपये और टमाटर के दाम 18 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। वहीं प्याज के दाम पहले से 70-90 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बने हुए हैं।

विज्ञापन


उदाहरण के लिए, केंद्र सरकार के पोर्टल एगमार्कनेट के मुताबिक आजादपुर मंडी में पत्ता गोभी 7-10 रुपये किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है, जबकि एक साल पहले यह 1.40-3 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। फूलगोभी एक साल पहले के 5-10 रुपये की तुलना में 8-22.50 रुपये प्रति किलोग्राम, शिमला मिर्च 6-12 रुपये की तुलना में 12-22 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। 
विज्ञापन


हालांकि खुदरा बाजारों में कीमतें गुणवत्ता और लोकलिटी पर निर्भर करती हैं। खुदरा बाजार में प्याज इस समय 100 रुपये, आलू 35-40 रुपये और टमाटर 60 रुपये  प्रति किलो के भाव पर बिक रहे हैं। गोभी, पत्ता गोभी और पालक आदि अन्य सब्जियों की कीमतें थोक मंडियों की तुलना में दोगुने भाव पर बिक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बढ़ीं कीमतें

आजादपुर मंडी की पटेटो एंड ओनियन मर्चैंट्स एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया, ‘आलू और टमाटर सहित ज्यादातर सब्जियों की आपूर्ति बारिश की वजह से खासी प्रभावित हुई है। इससे कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed