फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After Elon Musk Gautam Adani wealth decreased most in world due to fluctuations in stock market

अमीरों को लगा झटका: दुनिया में मस्क के बाद सबसे ज्यादा घटी अदाणी की संपत्ति; जानें किसे कितना हुआ नुकसान

Sat, 22 Feb 2025 04:22 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 22 Feb 2025 04:22 AM IST
सार

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के 23वें सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की संपत्ति 11.9 अरब डॉलर घटकर 66.8 अरब डॉलर रह गई है। इस दौरान मस्क की संपत्ति में 35.2 अरब डॉलर की कमी आई है और अब उनकी संपत्ति 397.3 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
After Elon Musk Gautam Adani wealth decreased most in world due to fluctuations in stock market
गौतम अदाणी - फोटो : ANI

विस्तार

दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल के कारण इस साल अब तक शीर्ष अमीरों की संपत्तियों में भारी गिरावट आई है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति में टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के 23वें सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की संपत्ति 11.9 अरब डॉलर घटकर 66.8 अरब डॉलर रह गई है। इस दौरान मस्क की संपत्ति में 35.2 अरब डॉलर की कमी आई है और अब उनकी संपत्ति 397.3 अरब डॉलर है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से मस्क की संपत्ति में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली थी और यह 400 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी।
विज्ञापन

 

शिव नाडर को 4.53 अरब डॉलर व अंबानी को 2.9 अरब डॉलर का झटका
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इस साल बड़ी गिरावट आई है। उनकी संपत्ति 2.9 अरब डॉलर घटकर 87.7 अरब डॉलर रह गई। एचसीएलटेक के संस्थापक शिव नाडर की संपत्ति में 4.53 अरब डॉलर की कमी आई है। अब उनकी संपत्ति 38.6 अरब डॉलर रह गई है।

विज्ञापन

अदाणी समूह के शेयर 17.5% तक टूटे
अमेरिका में रिश्वत देने की खबर के बाद से अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर इस साल अब तक 14.7 फीसदी टूट चुका है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में 8.85 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी सहित समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी 17.3 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

सावित्री जिंदल को 3.9 अरब डॉलर की चपत
शेयर बाजारों में उथल-पुथल का असर अदाणी व अंबानी के अलावा जेएसडब्ल्यू ग्रुप की सावित्री जिंदल की संपत्ति पर भी देखने को मिला है। उनकी संपति्त इस साल अब तक 3.9 अरब डॉलर घटकर 28.4 अरब डॉलर पर आ गई है। शापूर मिस्त्री की संपत्ति 2.73 अरब डॉलर कम होकर 35.9 अरब डॉलर रही है। दिलीप सांघवी की संपत्ति में 3.81 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह 25.7 अरब डॉलर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed