फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After Airtel and Jio, now Starlink will get the license, Telecom Minister made a big announcement

Starlink: एयरटेल और जियो के बाद अब स्टारलिंक को मिलेगा सैटकॉम लाइसेंस, दूरसंचार मंत्री ने किया बड़ा एलान

Thu, 05 Jun 2025 04:52 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 05 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि एलन मस्क की स्टारलिंक जल्द ही भारत में अपनी सेवा शुरू करने वाली है। एयरटेल और रिलायंस जियो के बाद स्टारलिंक भारत सरकार से लाइसेंस लेने वाली तीसरी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी होगी। 
 

विज्ञापन
After Airtel and Jio, now Starlink will get the license, Telecom Minister made a big announcement
भारत में 'स्टारलिंक' को मिली मंजूरी - फोटो : ANI

विस्तार

एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली है। स्टारलिंक सैटकॉम लाइसेंस प्राप्त करने वाली तीसरी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी होगी। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारती की वनवेब और रिलायंस जियो को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्टारलिंक को तीसरा लाइसेंस दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी को स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाएगा। 

विज्ञापन

स्टारलिंक टेलिकॉम के गुलदस्ते में नए फुल की तरह: सिंधिया 

सिंधिया ने आगे कहा कि "स्टारलिंक की सैटेलाइट कनेक्टिविटि टेलिकॉम के गुलदस्ते में एक नए फूल की तरह है। सैटेलाइट टेलीकॉम सेवाएं देश में तेजी से संचालित होंगी। मुझे पूरा यकीन है कि भारत में ग्राहकों की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी।"

विज्ञापन

दूर-दराज के इलाकों तक होगी इंटरनेट सेवाओं की होगी पहुंच 

उन्होंने कहा कि पहले केवल फिक्स्ड लाइन थी। आज मोबाइल कनेक्टिविटी और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है। ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी भी आ गई है। इसके साथ ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी बहुत महत्वपूर्ण है। सिंधिया ने जोर देकर कहा कि इंटरनेट की पहुंच केवल सैटेलाइट संचार सेवाओं के माध्यम से ही बढ़ाई जा सकती है। खासकर दूरदराज के इलाकों में जहां तार बिछाना और टावर लगाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टारलिंक ने किया एयरटेल और जियो के साथ साझेदारी 

हाल ही में, भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और जियो ने हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने के लिए स्टारलिंक के साथ साझेदारी की है। स्टारलिंक अपनी सेवाओं को बेचने और बढ़ावा देने के लिए इन दोनों मजबूत डीलरशिप नेटवर्क का उपयोग करेगा। अप्रैल 2025 के मध्य में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्टारलिंक के एक प्रतिनिधिनंडल से मुलाकात की थी। मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि स्टारलिंक से भारत में निवेश योजनाओं के ऊपर चर्चा की गई।














 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed