{"_id":"5d4d88d58ebc3e6cef2b2cad","slug":"after-2012-britain-economy-shows-worst-slowdown-due-to-brexit","type":"story","status":"publish","title_hn":"2012 के बाद पहली बार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में दिखी गिरावट, ब्रेक्जिट का दिखा असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
2012 के बाद पहली बार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में दिखी गिरावट, ब्रेक्जिट का दिखा असर
Fri, 09 Aug 2019 08:23 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 09 Aug 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेक्जिट से संबंधित अनिश्चितताओं से कारोबारी निवेश के प्रभावित होने के कारण ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में इस साल की दूसरी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई और ऐसा साढ़े छह साल बाद हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में यह संकुचन 2012 की चौथी तिमाही के बाद पहली बार हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्री अर्थव्यवस्था के स्थिर रहने का अनुमान लगा रहे थे। ऐसे में संकुचन अप्रत्याशित माना जा रहा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि यह गिरावट ऐसे समय दर्ज हुई है जबकि ब्रेक्जिट की नियोजित समयसीमा को लेकर अनिश्चितता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
इस साल के मार्च में ही ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाना था। हालांकि यूरोपीय संघ के साथ हुए करार को संसद द्वारा खारिज किये जाने के बाद अब यह अक्तूबर में होने वाला है। ब्रेक्जिट की समयसीमा को टालने के निवेदन से पहले कंपनियों ने भंडार बढ़ाने पर जोर दिया जिससे पहली तिमाही में जीडीपी में 0.5 फीसदी की वृद्धि हुई। हालांकि बाद में जब कंपनियों ने भंडार जमा करना बंद किया तो इसका असर वृद्धि दर पर पड़ा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह कहा था कि ब्रेक्जिट सुगमता से होने के बाद भी ब्रिटेन, 2020 की शुरुआत में मंदी की चपेट में आ सकता है।