फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ADB trims FY20 growth forecast from seven percent

और कमजोर हो सकती है भारत की GDP, एडीबी ने घटाया विकास दर का अनुमान

Wed, 25 Sep 2019 12:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Sep 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
ADB trims FY20 growth forecast from seven percent

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष के लिये देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बुधवार को सात फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


बैंक ने एशियाई विकास परिदृश्य 2019 में कहा, ‘‘पहली तिमाही में वृद्धि दर कम होकर पांच फीसदी पर आ जाने के बाद वित्त वर्ष 2019-20 के लिये वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है।’’

विज्ञापन

जुलाई में भी घटाया था अनुमान 

इससे पहले जुलाई में एडीबी ने 2019-20 के लिये वृद्धि दर का अनुमान घटाकर सात फीसदी किया था।

एडीबी ने कहा कि विनिर्माण और निवेश में गिरावट, बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा ऋण देने में कटौती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नरमी तथा कमजोर होते वैश्विक परिदृश्य से अनिश्चितता का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020-21 में इतनी होगी वृद्धि दर

एडीबी ने कहा कि 2020-21 में वृद्धि दर बढ़कर 7.20 फीसदी पर पहुंच जाएगी।

दक्षिण एशिया की वृद्धि दर सुस्त

एडीबी के अनुसार, दक्षिण एशिया की वृद्धि दर सुस्त पड़ी है। उसने वृद्धि दर 2019 में 6.20 फीसदी और 2020 में 6.70 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

एडीबी बैंक ने की थी अध्यक्ष के इस्तीफे की घोषणा

बता दें कि हाल ही में एडीबी के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। वह अगले साल 16 जनवरी तक पद पर बने रहेंगे। नाकाओ 28 अप्रैल 2013 को एडीबी के अध्यक्ष बने थे। इस संदर्भ में एडीबी ने कहा था कि नया अध्यक्ष खुली, पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया से चुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed