फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Q2 Results: Results of these two companies of Adani Group released, know the performance

Adani Q2 Results: अदाणी ग्रुप की इन दो कंपनियों के नतीजे जारी, जानें सितंबर तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

Thu, 03 Nov 2022 07:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 03 Nov 2022 07:20 PM IST
सार

Adani Q2 Results: प्राकृतिक गैस की ऊंची कीमतों की वजह से अदाणी-टोटल गैस कंपनी के राजस्व में उछाल आया है। एक वर्ष पहले की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 158.12 करोड़ रुपये था। इस वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व बढ़कर 1200.43 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
Adani Q2 Results: Results of these two companies of Adani Group released, know the performance
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी टोटल गैस ने सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। नतीजों के अनुसार इस दौरान कंपनी का मुनाफा 160.08 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी के मुनाफे के आसपास का आंकड़ा है। प्राकृतिक गैस की ऊंची कीमतों की वजह से कंपनी के राजस्व में उछाल आया है। एक वर्ष पहले की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 158.12 करोड़ रुपये था। इस वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व बढ़कर 1200.43 करोड़ रुपये रहा। एक वर्ष पहले इसी अवधिक में कंपनी का राजस्व 701.83 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन

अदाणी विल्मर का मुनाफा 73% घटा

गौतम अदाणी समूह की एक और कंपनी अदाणी विल्मर लिमिटेड के भी सितंबर तिमाही के नतीजे आ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 73 प्रतिशत घट गया है। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ग्रॉस नेट प्रॉफिट एक वर्ष पहले के 182 करोड़ रुपये से घटकर महज 48.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं परिचालन से कंपनी के राजस्व में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी का राजस्व 13,558 करोड़ के मुकाबले 14,150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 14,149.6 करोड़ हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 13,354 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed