{"_id":"6513fd2f932f246d6e07f415","slug":"adani-ports-to-buy-another-usd-195-million-bonds-know-reason-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: अदाणी पोर्ट्स एक और कर्ज उतारने की तैयारी में, 9.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर बॉन्ड खरीदेगी वापस","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
तैयारी: अदाणी पोर्ट्स एक और कर्ज उतारने की तैयारी में, 9.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर बॉन्ड खरीदेगी वापस
Wed, 27 Sep 2023 03:30 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 27 Sep 2023 03:30 PM IST
सार
हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर बही-खातों में धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में गड़बड़ी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था। इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई थी। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।
विज्ञापन
गुजरात का मुंद्रा पोर्ट।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) 2024 में बकाया 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज चुकाने की जानकारी दी है। गौतम अडाणी द्वारा संचालित समूह अमेरिकी वित्तीय शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग उसको निशाना बनाए जाने के बाद निवेशकों का विश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
एपीएसईजेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वह अपने नकदी भंडार का इस्तेमाल करके 2024 में देय 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड वापस खरीदेगी। बयान के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर बही-खातों में धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में गड़बड़ी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था। इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई थी। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।
विज्ञापन