फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Ports signs 30-year concession pact to operate terminal at Dar es Salaam Port in Tanzania

Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने तंजानिया में रखे कदम, दार-एस-सलाम बंदरगाह के लिए 30 साल के समझौते पर हस्ताक्षर

Fri, 31 May 2024 11:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 31 May 2024 11:19 PM IST
सार

Adani Ports: तंजानिया का दार-एस-सलाम एक ऐसा बंदरगाह है जो सड़क और रेलवे के एक अच्छे नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है। इस समझौते के साथ ही अदाणी पोर्ट्स ने तंजानिया में भी कदम रख लिया है।

विज्ञापन
Adani Ports signs 30-year concession pact to operate terminal at Dar es Salaam Port in Tanzania
अदाणी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एआईपीएच) ने एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बताया गया है कि एआईपीएच ने तंजानिया बंदरगाह प्राधिकरण के साथ 30 साल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत एआईपीएच अगले 30 वर्षों तक तंजानिया के दार-एस-सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल-2 के परिचालन और प्रबंधन करेगी। 

विज्ञापन

बता दें कि दार-एस-सलाम एक ऐसा बंदरगाह है जो सड़क और रेलवे के एक अच्छे नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है। इस समझौते के साथ ही अदाणी पोर्ट्स ने तंजानिया में भी कदम रख लिया है।
विज्ञापन


एपीएसईजेड ने क्या कहा?
एपीएसईजेड ने कहा है कि अदाणी पोर्ट्स के नेतृत्व वाला समूह तंजानिया में एक परियोजना कंपनी का अधिग्रहण करेगा। 3.95 करोड़ डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण किया जाएगा। आगे बताया गया है कि ईस्ट अफ्रीका गेटवे लिमिटेड (ईएजीएल) को एआईपीएच, एडी पोर्ट्स ग्रुप और ईस्ट हार्बर टर्मिनल्स लिमिटेड (ईएचटीएल) के संयुक्त उद्यम के रूप में शामिल किया गया है। इसमें एपीएसईजेड मुख्य शेयरधारक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते की खास बातें 
एपीएसईजेड के बयान के अनुसार ईएजीएल ने तंजानिया इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल सर्विसेज लिमिटेड (टीआईसीटीएस) में 95 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए हचिसन पोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और हार्बर्स इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से 3.95 करोड़ डॉलर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एपीएसईजेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने कहा कि दार-एस-सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल-2 के लिए समझौते पर हस्ताक्षर बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा ‘अब हम अपने बंदरगाहों और पूर्वी अफ्रीका के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में सक्षम होंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed