फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Ports planning to prepay Rs 1,000 crore on CPs due in March

Adani Plan: अदाणी पोर्ट्स एक हजार करोड़ रुपये के ऋण का करेगा समयपूर्व भुगतान, जानें क्या है प्लान?

Tue, 21 Feb 2023 12:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 21 Feb 2023 12:42 PM IST
सार

Adani Plan: कंपनी की ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार बीते 31 दिसंबर तक उसके पास 6,257 करोड़ रुपये नकद रूप में मौजूद थे। बता दें कि कंपनी ने एसबीआई म्यूचुअल फंड को वाणिज्यिक दस्तावेजों पर 1,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को परिपक्व हो गया था।

विज्ञापन
Adani Ports planning to prepay Rs 1,000 crore on CPs due in March
adani ports - फोटो : Social Media

विस्तार

संकटग्रस्त अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन मार्च में परिपक्व होने वाले वाणिज्यिक पत्रों में करीब 1,000 करोड़ रुपये (120.8 करोड़ डॉलर) का समय पूर्व भुगतान करने की योजना बना रही  है। कंपनी के प्रवक्ता ने सोमवार देर रात एक ईमेल में कहा, "यह यह समयपूर्व भुगतान मौजूदा नकदी शेष राशि और व्यावसायिक संचालन से प्राप्त धन से किया जाएगा। सूचना सेवा प्रदाता प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों से पता चलता है कि अदाणी पोर्ट्स के पास मार्च में परिपक्व होने वाले 2,000 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र हैं। 

विज्ञापन


कंपनी की ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार बीते 31 दिसंबर तक उसके पास 6,257 करोड़ रुपये नकद रूप में मौजूद थे। बता दें कि कंपनी ने एसबीआई म्यूचुअल फंड को वाणिज्यिक दस्तावेजों पर 1,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को परिपक्व हो गया था। वहीं सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि अदाणी पोर्ट्स ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड को परिपक्व होने वाले वाणिज्यिक पत्रों के बदले 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन


हालांकि दोनों फंड हाउस इस मसले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले हफ्ते मीडिया रिपोर्ट्स में ने बताया गया था कि अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स अपने अल्पकालिक वाणिज्यिक पत्रों के ऋण को आगे बढ़ाने की बजाय चुकाने का मन बना रही है। अदाणी पोर्ट्स ने इस महीने की शुरुआत में विश्लेषकों के एक कॉल में कहा था कि वह वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसका शुद्ध कर्ज EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले आय) के अनुपात में मौजूदा तीन प्रतिशत से घटकर 2.5 प्रतिशत रह जाएगा। अदाणी पोर्ट्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी डी मुथुकुमारन ने 7 फरवरी को कहा था हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि हम नकदी पैदा कर रहे हैं और हम सभी विकास से जुड़े पूंजीगत व्यय को पूरा करने के बाद उस पैसे का उपयोग ऋण चुकाने के लिए करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed