फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Investment in US Donald Trump regime infrastructure and energy projects news Updates in Hindi

Adani Investment in US: ट्रंप के कार्यकाल में अदाणी समूह यूएस में करेगा अरबों का निवेश, मिलेगी 15 हजार नौकरी

Wed, 13 Nov 2024 07:53 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस / वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस / वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 13 Nov 2024 07:53 PM IST
सार

अमेरिका में सरकार बदलने वाली है। अगले साल यानी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। 20 जनवरी को शपथ ग्रहण से पहले निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को भारत से भी पीएम मोदी समेत कई हस्तियों में बधाई संदेश भेजा है। इसी कड़ी में अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी का नाम भी शामिल है। अदाणी ने कहा है कि उनका समूह अमेरिका में करीब 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा।

विज्ञापन
Adani Investment in US Donald Trump regime infrastructure and energy projects news Updates in Hindi
अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी का समूह अमेरिका में अरबों का निवेश करेगा - फोटो : ANI / X/ @gautam_adani

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भारत के अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी का समूह अरबों डॉलर का निवेश करेगा। गौतम अदाणी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि इस निवेश का मकसद 15 हजार नौकरियों का सृजन करना है। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई देते हुए अदाणी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर भारत और अमेरिका की साझेदारी बढ़ने का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


कई परियोजनाओं में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप को बधाई। भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी गहरी होती जा रही है। अदाणी समूह वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाने और अमेरिकी ऊर्जा, सुरक्षा और लचीली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निवेश का लक्ष्य 15,000 नौकरियों के अवसर पैदा करना है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

'डोनाल्ड ट्रंप अटूट दृढ़ता, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक'
बता दें कि इससे पहले अदाणी ने छह नवंबर को भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत की पुष्टि होने पर पूर्व राष्ट्रपति को बधाई दी थी। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को अटूट दृढ़ता, धैर्य, दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे साहस का प्रतीक बताया था। अदाणी ने 47वें निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देते हुए कहा था कि अमेरिका का लोकतंत्र किस तरह अपने लोगों को सशक्त बनाता है. कैसे अपने संस्थापकों के सिद्धांतों को कायम रखता है, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

अमेरिका में 132 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा, ट्रंप की जीत इसलिए ऐतिहासिक

Adani Investment in US Donald Trump regime infrastructure and energy projects news Updates in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप को मिली शानदार कामयाबी - फोटो : अमर उजाला
इस साल के चुनाव में ट्रंप और कमला हैरिस को कितने वोट मिले हैं
गौरतलब है कि 2024 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को इस चुनाव में 50.3 फीसदी वोट के साथ कुल 312 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी और भारतवंशी डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस को केवल 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट (48.1 फीसदी वोट) मिले हैं। वोटों की संख्या के मामले में देखें तो ट्रंप को कुल 7.51 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं। कमला हैरिस को 7.18 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं।

132 साल के बाद पहली घटना, चार साल बाद ट्रंप का जीतना इसलिए ऐतिहासिक है
बता दें कि ट्रंप का चुनाव जीतना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि 132 साल के बाद पहली बार कोई ऐसा प्रत्याशी चुनाव जीता है जो पूर्व राष्ट्रपति है, लेकिन वो दूसरे प्रयास में नाकाम रहा। ट्रंप अपने तीसरे प्रयास में चुनाव जीतने में सफल रहे। ये घटना 1892 के बाद पहली बार हुई है जब पिछला चुनाव हारने वाले पूर्व राष्ट्रपति ने चुनाव जीता हो। व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी अमेरिका के इतिहास में केवल दूसरी घटना है जब कोई पूर्व राष्ट्रपति एक कार्यकाल के गैप के बाद राष्ट्रपति का पदभार संभालेगा। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड 1884 और 1892 में राष्ट्रपति बने थे। ट्रंप का पहला कार्यकाल 2016-2020 का रहा था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed