फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani group wins bid to supply of electricity beats JSW and Torrent news in hindi

Maharashtra: अदाणी समूह ने महाराष्ट्र में बिजली आपूर्ति की बोली जीती, जेएसडब्ल्यू एनर्जी-टॉरेंट पावर को पछाड़ा

Sun, 15 Sep 2024 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 15 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि अदाणी समूह ने अनुबंध जीतने के लिए 4.08 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी। दूसरी सबसे कम बोली 4.36 रुपये प्रति यूनिट जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने लगाई थी। यह महाराष्ट्र में पिछले साल खरीदी गई औसत बिजली कीमत 4.70 रुपये प्रति यूनिट से कम है।

विज्ञापन
Adani group wins bid to supply of electricity beats JSW and Torrent news in hindi
अदाणी समूह - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र को दीर्घ अवधि के लिए  6,600 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा और ताप बिजली की आपूर्ति की बोली अदाणी समूल ने जीत ली है। कंपनी ने इसके लिए 4.08 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी, जिसमें उन्होंने जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टॉरेंट पावर को पीछे छोड़ दिया। मामले की जानकारी देने वाले सूत्रों ने बताया कि 25 साल के लिए नवीकरणीय और ताप बिजली दोनों की आपूर्ति के लिए अदाणी समूह की बोली महाराष्ट्र द्वारा फिलहाल खरीदी जा रही बिजली की दर से एक रुपये यूनिट कम है। लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी होने की तारीख से 48 महीनों में बिजली की आपूर्ति शुरू होनी है।
विज्ञापन


अदाणी समूह अपनी  पूरी आपूर्ति अवधि के दौरान सौर बिजली की आपूर्ति 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर करेगी। जबकि कोयले से उत्पादित बिजली का दाम कोयला कीमतों के आधार पर निर्धारित होगा। महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) ने मार्च में सूरज की रोशनी से उत्पन्न पांच हजार मेगावाट बिजली और कोयले से उत्पन्न 1600 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए एक विशेष टेंडर निकाला था। इसे लोकसभा चुनाव होने से पहले जारी किया गया था और विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले इसे अदाणी को दे दिया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अदाणी समूह ने अनुबंध जीतने के लिए 4.08 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी। दूसरी सबसे कम बोली 4.36 रुपये प्रति यूनिट जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने लगाई थी। यह महाराष्ट्र में पिछले साल खरीदी गई औसत बिजली कीमत 4.70 रुपये प्रति यूनिट से कम है। महाराष्ट्र बिजली नियामक आयोग (एमईआरसी) ने 2024-25 के लिए बिजली खरीद की औसत कीमत 4.97 रुपये प्रति यूनिट तय की है। चार कंपनियों ने 25 साल के लिए बिजली आपूर्ति के टेंडर में भाग लिया था। देश का सबसे बड़ा ताप बिजली उत्पादक अदाणी पावर की उत्पादन क्षमता 17 गीगावाट से अधिक है, जो 2030 तक बढ़कर 31 गीगीवाट तक हो जाएगी। इसके साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 11 गीगावाट की उत्पादन क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed