{"_id":"62812f759ee27f092c3460f1","slug":"adani-group-to-acquire-holcim-india-assets-which-will-make-it-second-largest-player-in-domestic-cement-sector-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Group: सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी का अधिग्रहण करेगा अदाणी समूह, 10.5 अरब डॉलर में हुआ सौदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Group: सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी का अधिग्रहण करेगा अदाणी समूह, 10.5 अरब डॉलर में हुआ सौदा
Sun, 15 May 2022 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 15 May 2022 11:04 PM IST
सार
अदाणी समूह ने अंबुजा और एसीसी सीमेंट की पैरेंट कंपनी होल्सिम इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सौदा किया है।
विज्ञापन
Adani Holcim India deal
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी के समूह ने रविवार को कहा कि इसने होल्सिम लिमिटेड के भारत में कारोबार की नियंत्रण प्रदान करने वाली हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए एक सौदा किया है। यह सौदा 10.5 अरब डॉलर (813 अरब 60 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये) में हुआ है। इस डील के साथ बंदरगाह से लेकर एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाले समूह का सीमेंट के क्षेत्र में भी प्रवेश हो गया है।
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में अदाणी समूह ने बंदरगाह परिचालन, बिजली संयंत्रों और कोयला खदानों के अपने मूल कारोबार से हटकर हवाई अड्डों, डाटा केंद्रों और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम बढ़ाया है। समूह ने पिछले साल दो सीमेंट सब्सिडियरी शुरू की थीं। ये दो सब्सिडियरी अदाणी सीमेंटेशन लिमिटेड और अदाणी सीमेंट लिमिटेड थीं। इसमें से अदाणी सीमेंटेशन लिमिटेड गुजरात के दहेज में औऱ महाराष्ट्र के रायगढ़ में सीमेंट की दो इकाइयां बनाने की योजना बना रही थी।
विज्ञापन
घरेलू सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा अदाणी समूह
यह सौदा गौतम अदाणी के समूह को घरेलू सीमेंट क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बना देगा, जिसने होल्सिम की दो भारतीय स्टेप-डाउन फर्मों एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट का संयुक्त नियंत्रण हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
इस अहम सौदे को देश के इंफ्रा और मैटेरियल के क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिग्रहण बताया जा रहा है। इसी सौदे को लेकर गौतम अदाणी पिछले सप्ताह अबुधाबी और लंदन गए थे। होल्सिम स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी है। इस समझौते को लेकर गौतम अदाणी ने कहा कि होल्सिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स को साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ग्रीन सीमेंट कंपनी बना देगी।