{"_id":"63db46ad642f4828c127ec2e","slug":"adani-group-said-there-are-rumours-in-the-market-about-ambuja-acc-know-details-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: एफपीओ वापसी के बाद अंबुजा-एसीसी पर अदाणी समूह का बयान, बोले- कोई शेयर गिरवी नहीं रखे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani: एफपीओ वापसी के बाद अंबुजा-एसीसी पर अदाणी समूह का बयान, बोले- कोई शेयर गिरवी नहीं रखे
Thu, 02 Feb 2023 10:46 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:46 AM IST
सार
अदाणी समूह ने कहा है कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि अंबुजा या एसीसी का कोई भी शेयर प्रमोटरों की ओर से गिरवी नहीं रखा गया है। समूह ने कहा है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ये अफवाहें उड़ायीं जा रही हैं।
विज्ञापन
गौतम अदाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एफपीओ को वापस लेने और कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी उठा-पटक के बीच अदाणी समूह ने कहा है कि हमें विभिन्न स्त्रोतों से कुछ रिपोर्ट मिली हैं। इनमें दावा किया गया है कि हमारी सहायक कंपनियों अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण वित्तपोषण के हिस्से के रूप में प्रमोटरों ने शेयर गिरवी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदाणी समूह ने कहा है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ये अफवाहें उड़ायीं जा रही हैं। अदाणी समूह ने कहा है कि जहां बिकवाली का दबाव है, वहां टॉप-अप ट्रिगर्स को पूरा करने की आवश्यकता है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि अंबुजा या एसीसी का कोई भी शेयर प्रमोटरों की ओर से गिरवी नहीं रखा गया है। समूह ने कहा है कि कंपनी के प्रमोटरों ने केवल नन डिस्पोजल अंडरटेकिंग प्रदान किया है और उसके अनुसार पिछले साल उठाए गए अधिग्रहण वित्तपोषण के तहत अंबुजा और एसीसी के शेयरों का कोई टॉप-अप या कैश टॉप-अप उपलब्ध कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन