फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group's Q1 FY25 Results Show Robust Growth Across Emerging Sectors

Adani Results: अदाणी समूह का कर पूर्व लाभ जून तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़ा, शुद्ध मुनाफा 50% ज्यादा

Mon, 19 Aug 2024 04:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 19 Aug 2024 04:27 PM IST
सार

Adani Results: चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में समूह का शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 10,279 करोड़ रुपये रहा। अदाणी एंटरप्राइजेज का ईबीआईटीडीए अप्रैल-जून में 46 प्रतिशत बढ़कर 4,487 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,776 करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन
Adani Group's Q1 FY25 Results Show Robust Growth Across Emerging Sectors
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI

विस्तार

जाने माने उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कर-पूर्व लाभ में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसका कारण मुख्य बुनियादी ढांचा कारोबार के साथ-साथ सौर और पवन विनिर्माण से लेकर हवाईअड्डों तक के उभरते कारोबारों का मजबूत प्रदर्शन है।

विज्ञापन


समूह ने एक बयान में कहा, “पहली तिमाही में कर पूर्व लाभ(ईबीआईटीडीए) सालाना आधार पर 32.87 प्रतिशत बढ़कर 22,570 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले 12 महीनों (टीटीएम) का ईबीआईटीडीए 79,180 करोड़ रुपये रहा, जो उससे पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 45.13 प्रतिशत अधिक है।”
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में समूह का शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 10,279 करोड़ रुपये रहा। समूह ने कहा, "लगातार बढ़ता ईबीआईटीडीए मुख्य रूप से समूह के अत्यधिक स्थिर और मजबूत ‘मुख्य बुनियादी ढांचा’ मंच के कारण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बुनियादी ढांचा मंच में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रमुख बुनियादी ढांचा कारोबार, उपयोगिता (अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस) और परिवहन (अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड) कारोबार हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज का ईबीआईटीडीए अप्रैल-जून में 46 प्रतिशत बढ़कर 4,487 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,776 करोड़ रुपये पहुंच गया।

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी का जून तिमाही में ईबीआईटीडीए 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,866 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ लगभग दोगुना होकर 629 करोड़ रुपये रहा। अदाणी पावर का लाभ जून तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़कर 3,490 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड का लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 3,107 करोड़ रुपये हो गया।


लाभ में सबसे कम वृद्धि सिटी गैस वितरण कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड में हुई। कंपनी ने 14.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 172 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के अंतर्गत आने वाली उभरती इन्फ्रा कंपनियां (अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हवाई अड्डे और सड़कें) कुल वृद्धि में सबसे आगे रही। इसमें ईबीआईटीडीए 70 प्रतिशत बढ़कर 2,991 करोड़ रुपये हो गया। अदाणी ने कहा ईबीआईटीडीए के अनुपात में शुद्ध कर्ज भी कई साल के निचले स्तर पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed