{"_id":"6406825ba520243492004b64","slug":"adani-group-mundra-power-plant-has-more-liabilities-than-assets-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Group: अदाणी समूह के मुंद्रा पावर प्लांट पर संपत्ति से ज्यादा हैं देनदारियां, ऐसे बढ़ता गया घाटा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Group: अदाणी समूह के मुंद्रा पावर प्लांट पर संपत्ति से ज्यादा हैं देनदारियां, ऐसे बढ़ता गया घाटा
Tue, 07 Mar 2023 05:46 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:46 AM IST
सार
अदाणी पावर ने मुंद्रा पावर प्लांट को एक अरब डॉलर से ज्यादा का क्रिएटिव डेट फाइनेंसिंग किया है। निवेशकों को भरोसा दिया है कि हम मुनाफे में आएंगे। हालांकि, अदाणी पावर या अकाउंटिंग विशेषज्ञों ने ब्लूमबर्ग से इस रिपोर्ट पर कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह के कर्ज को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। अब खुलासा हुआ है कि अदाणी पावर का कोयले से चलने वाला मुंद्रा पावर प्लांट भी भारी कर्ज में डूबा हुआ है। इस पर संपत्तियों से ज्यादा देनदारियां हैं और प्लांट 1.8 अरब डॉलर के घाटे में है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अदाणी पावर ने मुंद्रा पावर प्लांट को एक अरब डॉलर से ज्यादा का क्रिएटिव डेट फाइनेंसिंग किया है। निवेशकों को भरोसा दिया है कि हम मुनाफे में आएंगे। हालांकि, अदाणी पावर या अकाउंटिंग विशेषज्ञों ने ब्लूमबर्ग से इस रिपोर्ट पर कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
पांच साल पहले 1.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड घाटे के बाद अदाणी पावर के नए ऑडिटर एसआरबीसी एंड कंपनी ने मुंद्रा प्लांट में अनिश्चितता को लेकर चिंता जताई थी। उधर, अदाणी परिवार ने 30 करोड़ डॉलर के शेयरों को अतिरिक्त गारंटी के तौर पर रखने की प्रतिबद्धता जताई है। ऐसे में मुंद्रा प्लांट में दिक्कत आने पर अदाणी पावर के शेयर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ता गया घाटा
गौतम अदाणी ने 15 साल पहले ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई पावर प्लांट को अपने नियंत्रण में ले लिया और जल्द ही देश के बड़े ऊर्जा आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गए। लागत को कम रखने के लिए इस प्लांट में कोयले की आपूर्ति इंडोनेशिया से होती थी। हालांकि, अदाणी समूह की यह योजना बहुत दिनों तक सफल नहीं रही। प्लांट का घाटा बढ़ने लगा और संपत्ति से अधिक कर्ज हो गया।
क्या है क्रिएटिव डेट फाइनेंसिंग : अदाणी पावर ने मुंद्रा पावर प्लांट को कर्ज देने के लिए खास तरह के अनसिक्योर्ड डिबेंचर का इस्तेमाल किया। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इसके लिए ब्याज की दर सालाना 10 फीसदी तय की गई और इसे तभी देना है, जब अदाणी पावर मांगे। इसके अलावा, कोई तारीख भी तय नहीं की गई कि मुंद्रा पावर प्लांट को मूल कर्ज कब तक चुकाना है।
8 कंपनियों के शेयर बढ़त में गौतम अदाणी 26वें स्थान पर
अदाणी समूह की 10 कंपनियों में 8 के शेयर सोमवार को बढ़त में बंद हुए। दो कंपनियों अदाणी ग्रीन और अदाणी विल्मर में अपर सर्किट रहा। अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयर में सर्वाधिक 5.51 फीसदी बढ़त रही। हालांकि, एसीसी और अंबुजा सीमेंट के शेयर गिरावट में बंद हुए।
शेयरों में तेजी से अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति सोमवार को 1.9 अरब डॉलर बढ़कर 44.9 अरब डॉलर पहुंच गई। इससे वह अमीरों की सूची में 26वें स्थान पर पहुंच गए।
सेंसेक्स 415 अंक उछला 2 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
मजबूत वैश्विक संकेतों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त में बंद हुए। आईटी, बैंकिंग और वाहन कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 415.49 अंक उछलकर 60,224.46 पर बंद हुआ। एक समय यह 690 अंक तक चढ़ गया था। निफ्टी 117.10 अंकों की बढ़त के साथ 17,711.45 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी से सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 2 लाख करोड़ बढ़कर 265.42 लाख करोड़ पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 24 के शेयर बढ़त में बंद हुए।