{"_id":"60759e2ee8ac10110d1be842","slug":"adani-green-energy-ltd-arm-begins-50-mw-solar-plant-in-chitrakoot-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उत्पादन: अडाणी सोलर एनर्जी ने चित्रकूट में शुरू किया 50 मेगावाट का सौर संयंत्र","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बिजली उत्पादन: अडाणी सोलर एनर्जी ने चित्रकूट में शुरू किया 50 मेगावाट का सौर संयंत्र
Tue, 13 Apr 2021 07:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की अनुषंगी इकाई अडाणी सोलर एनर्जी चित्रकूट वन लिमिटेड (एएसईसीओएल) ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 50 मेगावाट क्षमता का सौर बिजली संयंत्र चालू किया है। अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि संयंत्र का उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के साथ 25 साल के लिए बिजली खरीद समझौता है। यह समझौता 3.07 रुपये प्रति यूनिट की दर पर किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की परिचालन वाली कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3,520 मेगावाट हो गई है। कंपनी ने साल 2025 तक 25,000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। उल्लेखनीय है कि नए संयंत्र के चालू हो जाने से कंपनी की सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता 3,000 मेगावाट से अधिक हो गई है। बता दें कि कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 15,240 मेगावाट है। इसमें से 11,720 मेगावाट क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।
विज्ञापन