फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani-Google Rent: Adani rents its space to Google, will charge this rent every month

Adani-Google Rent: अदाणी ने गूगल को किराए पर दी अपनी जगह, हर महीने इतने रुपये वसूला जाएगा किराया

Wed, 12 Oct 2022 02:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 12 Oct 2022 02:06 PM IST
सार

Adani-Google Rent: रिपोर्ट के मुताबिक किराये पर दिए गए स्पेस के बदले इदाणी इंटरप्राइजेस गूगल की इकाई से हर महीने 235 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से राशि वसूलेगी। पहले वर्ष में रायडेन इंफोटेक से 130.89 करोड़ रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Adani-Google Rent: Adani rents its space to Google, will charge this rent every month
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी इंटरप्राइजेस ने नोएडा स्थित अपने डेटा सेंटर में 4.64 लाख स्क्वायर फीट जगह गूगल की एक इकाई रायडेन इंफोटेक को किराये पर दी है। इसके एक महीने का किराया 11 करोड़ रुपये है। सीआरई मैट्रिक्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है डीसी डेवलपमेंट नोएडा लिमिटेड जो अदाणी इंटरप्राइजेज का हिस्सा है, ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित अदाणी डेटा सेंटर रायडेन इंफोटेक को दस वर्ष के लिए 4,64,460 स्क्वायर फीट जगह किराये पर दी है। 

विज्ञापन

किराये में हर वर्ष एक प्रतिशत की होगी वृद्धि
 

रिपोर्ट के मुताबिक किराये पर दिए गए स्पेस के बदले इदाणी इंटरप्राइजेस गूगल की इकाई से हर महीने 235 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से राशि वसूलेगी। पहले वर्ष में रायडेन इंफोटेक से 130.89 करोड़ रुपये लिए जाएंगे। उसके बाद हर वर्ष किराया एक प्रतिशत की दर से बढ़ जाएगा। दस्तावेजों के अनुसार इस संबंध में पिछले महीने ही लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया है। हालांकि इस समझौते के बारे में अदाणी इंटरप्राइजेस और गूगल की तरह से कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


सीमेंट यूनिट के लिए जयप्रकाश पावर से चल रही बातचीत
  

बता दें कि बीते कुछ महीनों में अदाणी समूह ने बड़े पैमाने पर अपने कारोबार का विस्तार किया है। फिलहाल उनका फोकस सीमेंट के कारोबार पर है। अंबूजा और एसीसी सीमेंट को अपने ग्रुप में शामिल करने के बाद अब अदाणी समूह कर्ज से लदी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। रिपोर्ट बताती है कि अडानी समूह और जयप्रकाश पावर में बातचीत चल रही है और यह सौदा 5 हजार करोड़ रुपए में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed