फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Deal After Haifa Port, Adani's another big deal in Israel, innovation will get a boost

Adani Deal: हाइफा पोर्ट के बाद अदाणी की इजराइल में एक और बड़ी डील, इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 04 Aug 2022 08:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 04 Aug 2022 08:06 PM IST
सार

Adani Deal: इजराइल इनाेवेशन अथॉरिटी जिसे IIA के नाम से जाना जाता है एक सार्वजनिक क्षेत्र की वित्त पोषित कंपनी है, जो इजराइल की इनोवेशन से जुड़ी नीतियों को देखती है। IIA तकनीक के  क्षेत्र में  नए विचारों को मदद देने के लिए उन्हें सशर्त अनुदान मुहैया कराता है।

विज्ञापन
Adani Deal After Haifa Port, Adani's another big deal in Israel, innovation will get a boost
गौतम अडानी की इजराइल में डील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के नंबर वन उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेज ने गुरुवार को इजराइल में हाइफा पोर्ट के बाद एक और बड़ी डील की है। अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अदाणी इंटरप्राइजेज ने इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी (IIA) के साथ एक एमओयू साइन किया है। अदाणी ग्रुप ने कहा है कि यह डील तकनीक के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप के उद्यमों को इनोवेट करने के लिए किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस डील के बाद अदाणी इंटरप्राइजेज को इजरायल के स्टार्टअप्स की ओर से उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं को हासिल करने में  मदद मिलेगी।     

विज्ञापन

क्या है इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी?

इजराइल इनाेवेशन अथॉरिटी जिसे IIA के नाम से जाना जाता है एक सार्वजनिक क्षेत्र की वित्त पोषित कंपनी है, जो इजराइल की इनोवेशन से जुड़ी नीतियों को देखती है। IIA तकनीक के  क्षेत्र में  नए विचारों को मदद देने के लिए उन्हें सशर्त अनुदान मुहैा कराता है। IIA भविष्य की तकनीक का आधार तैयार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करता है।

विज्ञापन

डील भारत और इजराइल के संबंधों के लिहाज से अहमः करण अदाणी 

इस डील के बारे में अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के  सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक करण अदाणी ने कहा, ‘इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ साझेदारी अभी तक इजराइल के भीतर हमारे संबंधों को गहरा करने में एक और बड़ा कदम साबित हुआ है, जो कि हमें सैकड़ों अत्याधुनिक तकनीकों तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान करता है, साथ ही यह इजराइल को भी उत्पादन जारी रखने के लिए प्रेरित करता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी संग साझेदारी से खुशी: IIA

वहीं अदाणी इंटरप्राइजेज के साथ इस डील पर इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी (IAA) के सीईओ ने ड्रोर बिन कहा, ‘इज़राइल इनोवेशन अथॉरिटी विगत महीने हाइफा पोर्ट के समूह के ऐतिहासिक अधिग्रहण के बाद अदाणी समूह के साथ साझेदारी करके वे काफी खुश हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed