फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani: Adani Group issues statement denying claims made in media report

Adani: अदाणी समूह ने बयान जारी कर मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों का किया खंडन, कही ये बात

Wed, 25 Oct 2023 10:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 25 Oct 2023 10:14 PM IST
सार

Adani Group News: मीडिया रिपोर्ट्स में बुधवार को सूत्रों के हवाले से बताया था कि अदाणी समूह की कुछ कंपनियों का ऑडिट करने वाली ईवाई की एक सदस्य फर्म की भारत के लेखा नियामक एनएफआरए की ओर से जांच की जा रही है। अब अदाणी समूह ने बयान जारी कर रिपोर्ट में किए गए दावों का खंडन किया है।

विज्ञापन
Adani: Adani Group issues statement denying claims made in media report
गौतम अदाणी - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

अदाणी समूह ने ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें अदाणी समूह की कुछ कंपनियों का ऑडिट करने वाली ईवाई (Ernst and Young) की एक सदस्य फर्म की भारत के लेखा नियामक की ओर से जांच शुरू करने का दावा किया गया था। 

विज्ञापन


अदाणी समूह ने अपने बयान में कहा, "हम इस बात को सिरे से खारिज करते हैं कि समूह (अदाणी) और उसके कारोबार ने उन क्षेत्राधिकारों के नियमों और लेखा मानकों के अनुरूप काम नहीं किया है जिनमें हम काम करते हैं।" 
विज्ञापन


अदाणी समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समूह ने हमेशा सभी लागू कानूनों और विनियमों का अनुपालन करते हुए अपना व्यवसाय किया है और हम अपनी प्रथाओं, शासन और प्रकटीकरण के बारे में आश्वस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में क्या कहा गया था?
ब्लूमबर्ग न्यूज ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से बताया था कि अदाणी समूह की कुछ कंपनियों का ऑडिट करने वाली ईवाई की एक सदस्य फर्म की भारत के लेखा नियामक एनएफआरए की ओर से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने हाल के हफ्तों में भारत में ईवाई की सदस्य फर्मों में से एक एसआर बाटलीबोई की जांच शुरू की है और 2014 तक अदाणी द्वारा नियंत्रित कुछ कंपनियों के ऑडिट से संबंधित फाइलें और संचार मांगे हैं।


ब्लूमबर्ग ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि एनएफआरए की जांच में कितना समय लग सकता है या ऑडिटर को किन नतीजों का सामना करना पड़ सकता है।

एसआर बाटलीबोई वर्तमान में अदाणी समूह की पांच सूचीबद्ध फर्मों- अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी विल्मर और हाल ही में अधिग्रहित सीमेंट कंपनियों एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स का ऑडिट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed