फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani 5G Services: Adani Group has obtained 5G license, the company will provide these services

Adani 5G Services: 5जी लाइसेंस लेकर भी टेलीकॉम सेक्टर में नहीं आएगा अदाणी समूह, जानें इससे क्या होगा फायदा?

Wed, 12 Oct 2022 11:26 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 12 Oct 2022 11:26 AM IST
सार

Adani 5G Services: एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार अदाणी डेटा नेटवर्क्स को यूएल (एएस) (Unified Licence, Access Services) प्रदान किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह परमिट सोमवार को मंजूर किया गया है। हालांकि इस बारे में अदाणी ग्रुप की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
Adani 5G Services: Adani Group has obtained 5G license, the company will provide these services
अदाणी-एनडीटीवी डील - फोटो : Social Media

विस्तार

अदाणी डेटा नेटवर्क को 5जी एक्सेस सेवाओं के लिए एकीकृत लाइसेंस जारी कर दिया जारी गया है, जो इसे देश में सभी दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाता है। बता दें कि हाल ही में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद अदाणी समूह ने दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश किया है।

विज्ञापन

एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार अदाणी डेटा नेटवर्क्स को यूएल (एएस) (Unified Licence, Access Services) प्रदान किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह परमिट सोमवार को मंजूर किया गया है। हालांकि इस बारे में अदाणी ग्रुप की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक इकाई अदाणी डेटा नेटवर्क्स लिमिटेड (एडीएनएल) ने हाल ही में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 20 वर्षों के लिए ₹212 करोड़ मूल्य के 26GHz मिलीमीटर वेव बैंड में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का उपयोग करने का अधिकार हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी समूह ने कहा था कि वह अपने डेटा केंद्रों के साथ-साथ सुपर ऐप के लिए एयरवेव का उपयोग करने की योजना बना रहा है, जो बिजली वितरण से लेकर हवाई अड्डों तक और बंदरगाहों तक गैस की खुदरा बिक्री में मदद करने के लिए तैयार किया जा रहा है।


अदाणी समूह ने एक बयान में कहा है कि नए अधिग्रहीत 5जी स्पेक्ट्रम से एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह सुविधा अदानी समूह के बुनियादी ढांचे, प्राथमिक उद्योग और बी2सी व्यापार पोर्टफोलियो को डिजिटल बनाने की गति और पैमाने को तेज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed