फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Activist Investor Nelson Peltz Is Said to Sell His Disney Stake

Disney: अरबपति नेल्सन पेल्ट्ज ने डिज्नी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची, एक अरब डॉलर के मुनाफे के साथ हुआ सौदा

Mon, 03 Jun 2024 12:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

Disney:पेल्ट्ज़ और उनके हेज फंड, ट्रायन फंड मैनेजमेंट ने मीडिया और मनोरंजन समूह के खिलाफ लंबे समय से चल रही अपनी प्रॉक्सी वॉर में हार के करीब दो महीने बाद यह बिकवाली की। रिपोर्ट्स के अनुसार पेल्ट्स ने अपनी पूरी हिस्सेदारी करीब 1 अरब डॉलर के मुनाफे में बेची है।

विज्ञापन
Activist Investor Nelson Peltz Is Said to Sell His Disney Stake
मोआना 2 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरबपति निवेशक और एक्टिविस्ट नेल्सन पेल्ट्ज ने बुधवार को डिज्नी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। पेल्ट्ज़ और उनके हेज फंड, ट्रायन फंड मैनेजमेंट ने मीडिया और मनोरंजन समूह के खिलाफ लंबे समय से चल रही अपनी प्रॉक्सी वॉर में हार के करीब दो महीने बाद यह बिकवाली की। रिपोर्ट्स के अनुसार पेल्ट्स ने अपनी पूरी हिस्सेदारी करीब 1 अरब डॉलर के मुनाफे में बेची है।

विज्ञापन


पेल्ट्ज़ ने अपने सभी डिज्नी स्टॉक को लगभग 120 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बेच दिया। पेल्ट्ज के हेज फंड ट्रायन फंड मैनेजमेंट के पास करीब 3.5 अरब डॉलर के डिज्नी के शेयर थे। एक परिचित के मुताबिक इस सौदे के जरिए पेल्ट्स को करीब एक अरब डॉलर का मुनाफा हुआ। कंपनी के शेयर करीब 100 डॉलर प्रति शेयर के भाव कारोबार कर रहे हैं। डिज्नी के शेयर इस साल अब तक लगभग 11% तक चढ़े हैं।
विज्ञापन


पेल्ट्ज़ के ट्रायन पार्टनर्स ने अप्रैल की शुरुआत में डिज्नी में एक प्रॉक्सी लड़ाई हारने के हफ्तों बाद यह बिकवाली की है। पेल्ट्ज खुद को और डिज्नी के पूर्व वित्त प्रमुख जे रासुलो को कंपनी के बोर्ड में चुनने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेल्ट्ज़ ने लंबे समय से डिज्नी प्रशासन के साथ इस विवाद में उलझे रहे। बीते साल अक्तूबर में सीएनबीसी ने बताया कि उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी लगभग तीन करोड़ शेयरों तक बढ़ा दी थी। डिज्नी की स्ट्रीमिंग रणनीति और सीईओ बॉब इगर के लिए एक असफल उत्तराधिकार योजना पर पर लगातार सवाल उठाते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed