फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Achievement in Japan India ranks 5th in Osaka World Expo 160 plus countries participating

उपलब्धि: जापान में 13 अक्तूबर तक चलने वाले ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में भारत का 5वां स्थान, 160+ देश हैं प्रतिभागी

Sun, 08 Jun 2025 06:46 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Jun 2025 06:46 AM IST
सार

भारत ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो में देश को पांचवां स्थान मिला है। 13 अक्तूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में 160 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Achievement in Japan India ranks 5th in Osaka World Expo 160 plus countries participating
वर्ल्ड एक्सपो ओसाका में भारत का मंडप। - फोटो : स्रोत : अमर उजाला प्रिंट / आयोजक

विस्तार

जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत मंडप को दुनियाभर के शीर्ष पांच मंडपों में शामिल किया गया है। यह मंडप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की तरफ से संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में तैयार किया गया है।

विज्ञापन


भारत ने 'संगम' से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा
बता दें कि ओसाका एक्सपो 13 अक्तूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें 160 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। भारत मंडप ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, तकनीकी उन्नति और आधुनिकता के संगम से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- VinFast: विनफास्ट ने भारत में VF7 और VF6 के साथ लॉन्च की योजना की पुष्टि की, इस महीने से बुकिंग होगी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद, विरासत और सतत विकास जैसे विषय
मंडप में नवाचार, इसरो, आयुर्वेद, विरासत और सतत विकास जैसे विषयों को दर्शाया गया है। पैवेलियन में गरबा वर्कशॉप, योग सत्र, पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन और प्रामाणिक भारतीय व्यंजन आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Food Expo 2025: आगरा में होने जा रहा प्रदेश का पहला फूड एक्सपो, डिप्टी सीएम भी आएंगे; जान लें तारीख

‘वसुधैव कुटुंबकम’ को उजागर करता है मंडप
भारत मंडप की केंद्रीय थिम अजंता की गुफाओं से प्रेरित पद्मपाणि बोधिसत्व की छवि है, जो भारत की करुणा और ज्ञान परंपरा का प्रतीक है।  आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने इसे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का सशक्त माध्यम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed