Sone Chandi Ka Bhav: सोना 254 रुपये लुढ़का, चांदी में 21 रुपये की तेजी
Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना 254 रुपये की मजबूती के साथ 52,031 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका वहीं चांदी अपने पिछले दिन की क्लोजिंग 55,958 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 21 रुपये मजबूत होकर 55,979 रुपये की दर पर बंद हुआ।
विस्तार
देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट ढंग से कारोबार हुआ। इस दौरान सोने की कीमतों में 254 रुपये की गिरावट देखने को मिली वहीं चांदी ने 21 रुपये प्रति किलोग्राम का मामूली बढ़त हासिल किया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के सर्राफा बाजार में सोना 254 रुपये की मजबूती के साथ 52,031 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। इससे पिछले कारोबारी दिन सोना 52,285 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बंद हुआ था।
हालांकि शुक्रवार के दिन चांदी 21 रुपये की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। चांदी अपने पिछले दिन की क्लोजिंग 55,958 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले मजबूत होकर 55,979 रुपये की दर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कॉमोडिटिज सेक्शन के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने के स्पॉट गोल्ड प्राइस में 254 रुपये प्रति दस ग्राम की कमजोरी देखने को मिली ऐसा ग्लोबल मार्केट में COMEX गोल्ड की कीमतों में कमजोरी के कारण हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1751 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर बिका जबकि चांदी में सपाट ढंग से 19.22 रुपये प्रति औंस की दर पर कारोबार हुआ।