फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 17 2022 gold silver price in hindi

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 53 रुपये टूटा, चांदी की कीमतों में 256 रुपये की गिरावट

Wed, 17 Aug 2022 07:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 07:50 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: बुधवार को सोना 53 रुपया गिरकर 52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 256 रुपये लुढ़़ककर 57,957 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 17 2022 gold silver price in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 53 रुपया गिरकर 52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,393 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 256 रुपये लुढ़़ककर 57,957 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,213 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना घटकर 1,772 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 19.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मिले जुले वैश्विक संकेतों और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने में कारोबार का दायरा स्थिर रहा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना वायदा कीमतों में 14 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 14 रुपये की तेजी के साथ 51,851 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 14 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,851 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,319 लॉट के लिये कारोबार हुआ।


बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,788.80 रुपये प्रति औंस रह गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed