फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aadhaar can be used as ekyc for mutual fund investment

म्यूचुअल फंड में आसानी से कर सकेंगे निवेश, आधार के जरिए होगी ई-केवाईसी

Wed, 06 Nov 2019 04:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 06 Nov 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
aadhaar can be used as ekyc for mutual fund investment
mutual fund - फोटो : PTI
बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड में ऑनलाइन निवेश के लिए नया सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के अनुसार अब म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी कर सकेंगे। सेबी के इस कदम से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। भारत में जारी हुई म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश के लिए केवाईसी की औपचारिकता पूरी करना जरूरी है। 
विज्ञापन

समय की होगी बचत

म्यूचुअल फंड स्कीम में दो तरह से निवेश किया जा सकता है। पहला है सिस्टैमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) और दूसरा एक बार में ही बड़ी राशि का निवेश करना। एसआईपी में लोग 500 रुपये महीने से निवेश शुरू कर सकते हैं। आधार के जरिए ई-केवाईसी न होने से लोगों को निवेश करने में काफी समय लगता था। अब आधार कार्ड से ई-केवाईसी होने से लोगों के साथ ही बैंकों और कंपनियों का समय भी बचेगा। 
विज्ञापन

ऐसे पूरा होगा ई-केवाईसी का प्रोसेस

निवेशक दो तरीकों से ई-केवाईसी को पूरा कर सकेंगे। पहला है कि वो स्वंय ही ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया को करें और दूसरा, किसी म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए इसको करवाएं। हालांकि सेबी द्वारा जारी सर्कुलर को अभी सरकार द्वारा अधिसूचित करना बाकी है। सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होनेे के बाद ऐसा किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटर को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी या फिर बैंक को अपना रजिस्ट्रेशन यूआईडीएआई में कराना होगा। निवेशकों को ई-केवाईसी करने वाली वेबसाइट पर जाकर के सबसे पहले अपना खाता खोलना होगा। आधार ई-केवाईसी के लिए निवेशक को केवाईसी यूजर एजेंसी (KUA) पोर्टल पर रिडायरेक्ट किया जाएगा। यहां पर निवेशक को अपना आधार नंबर या फिर वर्चुअल आईडी देनी होगी। कोई भी कंपनी या फिर KUA आधार नंबर को स्टोर नहीं करेगा। 


इसके बाद निवेशक को आधार नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसको सबमिट करना होगा। आधार से नंबर वैरिफाई होने के बाद KUA को ई-केवाईसी की डिटेल्स मिल जाएगी, जिसको इनक्रिप्ट मोड में पोर्टल पर दिखाया जाएगा। 

इसके बाद निवेशक की ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी, जिसके बाद वो म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed