फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   A high-level team would be heading soon to the UK to expedite the extradition of India's most wanted fugitives

Extradition: ब्रिटेन से विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण प्रक्रिया में आएगी तेजी, सरकार ने उठाया ये कदम

Tue, 16 Jan 2024 10:22 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

Extradition: रक्षा डीलर संजय भंडारी, हीरा कारोबारी नीरव मोदी और किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या समेत भारत के सर्वाधिक वांछित भगोड़ों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के संबंधित अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल जल्द ही ब्रिटेन जाएगा।

विज्ञापन
A high-level team would be heading soon to the UK to expedite the extradition of India's most wanted fugitives
नीरव मोदी और विजय माल्या।

विस्तार

देश का हजारों करोड़ लेकर फरार विदेश में रह रहे भगोड़े विजय माल्या, हीरा कारोबारी नीरव मोदी व रक्षा सौदों में दलाली खाने वाले संजय भंडारी जैसे आर्थिक अपराधियों को भारत लाने की कवायद तेज हो गई है। लंदन के आलीशान बंगले व जेल की आरामगाह सेल में रह रहे इन अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीम  ब्रिटेन जाने वाली है। विदेश मंत्रालय के अफसर भी साथ रहेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, इंटरपोल व ब्रिटेन की सरकार इनके प्रत्यर्पण के लिए हर तरह की मदद को तैयार हैं। अधिकारियों की यह टीम इंग्लैंड के अधिकारियों के साथ मिलकर इनके प्रत्यर्पण के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर करेगी और सभी जरूरी कागजात उपलब्ध कराएगी। पैसे और रसूख के बल पर ये अपराधी ब्रिटेन में कानूनी दांव पेच का फायदा उठाकर भारत के कानून के शिकंजे से बच रहे हैं। हालांकि, ब्रिटेन की सरकारी संस्थाओं ने म्यूचुअल लीगल असिस्टेंट ट्रीटी जैसे आपसी समझौतों व अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, इन भगोड़ों पर कार्रवाई की है। तीनों ने इंग्लैंड की उच्च अदालत में अपने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी दे रखी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed