फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   A day after the resignation of 1200 personnel, Musk took a big step, sent SOS message to engineers

Twitter Drama: 1200 कर्मियों के इस्तीफे के एक दिन बाद मस्क ने उठाया बड़ा कदम, इंजीनियरों को भेजा SOS संदेश

Sat, 19 Nov 2022 12:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 19 Nov 2022 12:33 PM IST
सार

Twitter Drama: कर्मचारियों के छोड़ने के बाद ट्विटर को अपने कार्यालय को बंद करने के लिए मजबूर होने के घंटों बाद कर्मियों को यह मेल भेजा गया। बता दें कि पूर्व में मस्क ने कर्मचारियों से लंबे समय तक काम करने या अपनी नौकरी खोने के बीच चयन करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
A day after the resignation of 1200 personnel, Musk took a big step, sent SOS message to engineers
एलन मस्क की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर के सैकड़ों कर्मचारियों के इस्तीफा देने के एक दिन बाद कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने कर्मचारियों को एक एसओएस संदेश भेजा है। संदेश में मस्क ने लिखा, 'कोई भी जो सॉफ्टवेयर लिखता है, कृपया आज दोपहर 2 बजे 10वीं मंजिल पर रिपोर्ट करें। मस्क ने एक ईमेल में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को सैन फ्रांसिस्को जाने और व्यक्तिगत रूप से ट्विटर कार्यालय में आने के लिए कहा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ने कहा कि केवल वे लोग जो शारीरिक रूप से नहीं पहुंच सकते हैं या पारिवारिक आपात स्थिति में हैं, उन्हें मौजूद रहने से छूट दी जाएगी। ट्विटर के इंजीनियरों से कहा गया था कि पिछले छह महीनों में उनके कोडिंग कार्य ने जो हासिल किया है, उसका एक बुलेट-पॉइंट सारांश मस्क को भेजें इसके साथ ही कोड की सबसे प्रमुख लाइनों के 10 स्क्रीनशॉट भी भेजें।
विज्ञापन


मस्क की ओर से भेजे गए एक ईमेल में कहा गया कि बैठकें छोटी होंगी और इसका आयोजन मस्क को "ट्विटर टेक स्टैक को समझने" में मदद करने के लिए किया जा रहा है। 

कर्मचारियों के छोड़ने के बाद ट्विटर को अपने कार्यालय को बंद करने के लिए मजबूर होने के घंटों बाद कर्मियों को यह मेल भेजा गया। बता दें कि पूर्व में मस्क ने कर्मचारियों से लंबे समय तक काम करने या अपनी नौकरी खोने के बीच चयन करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 1,200 कर्मचारियों ने कल इस्तीफा दे दिया, जिससे कर्मियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई कि किन-किन लोगों के पास कंपनी की संपत्तियों तक अब भी पहुंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed