फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   86 percent people buy groceries from Local kirana Store, while 2 percen use internet apps for the same

Offline Grocery Store: 86 फीसदी लोग दुकानों से खरीदते हैं किराना सामान, दो फीसदी लोग ऑनलाइन का लेते हैं सहारा

Thu, 03 Nov 2022 12:39 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Nov 2022 12:39 PM IST
सार

Consumer Behavior On Buying Groceriesएक्सिस माई इंडिया ने 10,207 लोगों के साथ सर्वे किया। इसमें 70 फीसदी लोग गांवों से और 30 फीसदी शहरों से थे। इसमें 56 फीसदी पुरुष थे, जबकि 44 फीसदी महिलाएं थीं।

विज्ञापन
86 percent people buy groceries from Local kirana Store, while 2 percen use internet apps for the same
किराना दुकान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते ऑनलाइन और ई-कॉमर्स के बावजूद देश में 86 फीसदी लोग स्थानीय किराना दुकानों से सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। केवल दो फीसदी लोग ऑनलाइन का सहारा लेते हैं। ऑनलाइन ऐप्स में 17 फीसदी उपभोक्ता किराने की खरीदारी के लिए अमेजन का जबकि 15 फीसदी फ्लिपकार्ट का उपयोग करते हैं। 8 फीसदी लोग जियो मार्ट से खरीदारी करते हैं।

विज्ञापन

 
एक्सिस माई इंडिया ने 10,207 लोगों के साथ सर्वे किया। इसमें 70 फीसदी लोग गांवों से और 30 फीसदी शहरों से थे। इसमें 56 फीसदी पुरुष थे, जबकि 44 फीसदी महिलाएं थीं। एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता ने कहा, भारत की स्थिर आर्थिक वृद्धि और कीमतों में गिरावट के संकेतों से उपभोक्ता विश्वास में सुधार हुआ है। महीने भर के त्योहारी उत्सवों ने इस भावना को बढ़ाने का काम किया है। स्वास्थ्य से संबंधित जैसे विटामिन, परीक्षण, स्वस्थ भोजन पर खर्च 39 फीसदी परिवारों के लिए बढ़ गया है।
विज्ञापन


त्योहारों में 29 फीसदी ने की अधिक खरीदारी
29 फीसदी उपभोक्ता इस त्योहारी मौसम में अधिक खरीदारी कर चुके हैं या अधिक खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। 37 फीसदी ने सेल्स सीजन के दौरान अधिक कपड़े खरीदना पसंद किया, जबकि 23 फीसदी और 14 फीसदी ने क्रमशः किराने का सामान और खाद्य सामग्रियां खरीदना पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-सितंबर में गेहूं निर्यात दोगुना बढ़कर 1.48 अरब डॉलर
गेहूं का निर्यात सितंबर छमाही में सालाना आधार पर दोगुना बढ़कर 1.48 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में निर्यात 63 करोड़ डॉलर रहा था। हालांकि, सरकार ने मई में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन खाद्य जरूरतें पूरी करने के लिए गेहूं की मांग करने वाले कुछ देशों को निर्यात की अनुमति है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक गेहूं की आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हो गई है। इस दौरान कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात 25 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed