फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   81 lakh investors joined in two months, number of folios increased to 18.6 crore

Mutual Fund: दो महीने में जुड़े 81 लाख निवेशक, फोलियो की संख्या बढ़कर 18.6 करोड़ हुई

Mon, 17 Jun 2024 05:43 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 05:43 AM IST
सार

भारत में इक्विटी स्कीमों के कुल फोलियो की संख्या 12.89 करोड़ की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। पिछले दो महीनों में 81 लाख नए निवेशक म्यूचुअल फंड में जुड़े हैं। लगातार लोगों का आकर्षण शेयर मार्केट की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
81 lakh investors joined in two months, number of folios increased to 18.6 crore
शेयर बाजार - फोटो : pexel

विस्तार

म्यूचुअल फंड उद्योग में चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल और मई में 81 लाख नए निवेशक जुड़े हैं। लगातार वितरण प्रयासों और वितरण नेटवर्क के मजबूत होने के कारण ऐसा हुआ है। ज्यादातर निवेश 40 साल तक की उम्र के लोग कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, मई अंत में म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या बढ़कर 18.6 करोड़ पहुंच गई। मार्च अंत में यह 17.78 करोड़ थी। मई में 45 लाख फोलियो की बढ़त हुई। अप्रैल में 36.11 लाख फोलियो जोड़े गए थे। कुल 81 लाख फोलियो में 61.25 लाख इक्विटी केंद्रित स्कीमों में खुले हैं। इससे इक्विटी स्कीमों के कुल फोलियो की संख्या 12.89 करोड़ की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। म्यूचुअल फंड हाउस में कुल फोलियो में 69 फीसदी हिस्सा इन्हीं स्कीमों का है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, 2023 में हर माह औसत 22.3 लाख फोलियो जोड़े गए थे। इस साल यह दोगुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए अधिकांश नए निवेशक डिजिटल चैनलों का रास्ता अपना रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोलियो में उछाल जेन-वाई और जेन-जेड निवेशकों के कारण हुआ है। जेन वाई का मतलब 1981 से 1996 के बीच और जेन जेड का मतलब 1997 से 2012 के बीच पैदा होने वालों से है।

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों ने 11,730 करोड़ के शेयर खरीदे

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में 11,730 करोड़ रुपये का निवेश किया है। घरेलू और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच इन निवेशकों ने खरीदारी की। हालांकि, इस पूरे महीने इन निवेशकों ने 3,064 करोड़ रुपये की निकासी की है।  विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजारों में जून के पहले सप्ताह में 14,794 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। उस समय लोकसभा चुनाव नतीजों के कारण बाजार में भारी गिरावट आई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 हालांकि, पिछले हफ्ते सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में 77,000 के आंकड़े को पार कर लिया था। मई में इन निवेशकों ने 25,586 करोड़ रुपये की निकासी की थी। अप्रैल में 8,700 करोड़ रुपये निकाले थे। उधर, सूचीबद्ध शीर्ष-5 कंपनियों की बाजार पूंजी पिछले हफ्ते 85,582 करोड़ बढ़ गई। एलआईसी की पूंजी सर्वाधिक 46,425 करोड़ बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed