{"_id":"61bb05de099a984a2d733ed2","slug":"700-schemes-of-central-and-state-govt-have-been-linked-with-aadhar-99-7-percent-adult-population-enrolled","type":"story","status":"publish","title_hn":"A Decade Of Aadhar Card: केंद्र और राज्य की 700 योजनाओं से जुड़ा आधार, 99 फीसदी वयस्क आबादी का नामांकन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
A Decade Of Aadhar Card: केंद्र और राज्य की 700 योजनाओं से जुड़ा आधार, 99 फीसदी वयस्क आबादी का नामांकन
Thu, 16 Dec 2021 02:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:55 PM IST
सार
UIDAI CEO Saurabh Garg Syas on Aadhar Card: यूआईडीएआई के सीईओ सौरभ गर्ग ने गुरुवार को बताया कि हमने भारत में एक दशक पहले आधार को लॉन्च किया था। अब तक देश में कुल 131 करोड़ आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार कार्ड को लॉन्च हुए एक दशक बीत गया है और आज आधार कार्ड देश के हर एक नागरिक की पहचान बन चुका है। यूआईडीएआई के सीईओ सौरभ गर्ग ने गुरुवार को बताया कि अब तक देश में कुल 131 करोड़ आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सौरभ गर्ग ने कहा कि हमने भारत में एक दशक पहले आधार को लॉन्च किया था। इसके जरिए सरकार ने वास्तविक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) से 2.25 लाख करोड़ रुपये की बचत की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की 300 और राज्य सरकार की 400 योजनाओं को आधार से जोड़ा गया है। आधार में देश की लगभग 99.7 प्रतिशत वयस्क आबादी का नामांकन अब तक किया गया है और हमारा प्रयास नवजात शिशुओं का नामांकन करना है। सौरभ गर्ग ने आधार कार्ड की विश्वसनीयता के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारी सुरक्षा प्रणालियां विश्वस्तरीय हैं।
विज्ञापन