Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   70% Indians Consume Milk Daily, Flavoured Milk Demand Rising; Dairy Consumption India Report

Milk Consumption: 70% भारतीय रोजाना करते हैं दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन, फ्लेवर्ड दूध की मांग तेजी से बढ़ी

Thu, 27 Nov 2025 06:08 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 27 Nov 2025 06:08 AM IST
सार

एक नए अध्ययन में सामने आया है कि 70% भारतीय नियमित रूप से दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं। 58% उपभोक्ता केसर-बादाम जैसे फ्लेवर्ड दूध को पसंद कर रहे हैं। जानिए पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
70% Indians Consume Milk Daily, Flavoured Milk Demand Rising; Dairy Consumption India Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

दस में से सात भारतीय यानी 70 फीसदी लोग नियमित रूप से दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं। हालांकि लोगों का रुझान अब स्मूदी, प्रोटीन शेक और फ्लेवर्ड किस्मों की ओर बढ़ रहा है। देश के 8 प्रमुख शहरों में किए गए अध्ययन से यह जानकारी सामने आई है। गोदरेज जर्सी के बुधवार को जारी अध्ययन के अनुसार, 2025-26 में 58 प्रतिशत दूध उपभोक्ता केसर या बादाम के दूध जैसी फ्लेवर्ड किस्मों को पसंद किए। 51 प्रतिशत दूध को स्मूदी में मिलाते हैं।

विज्ञापन


अध्ययन में पाया गया कि बचपन की यादों के कारण पारंपरिक सादा दूध अब भी 52 प्रतिशत भारतीयों को पसंद आता है। चाय और कॉफी दूध के सेवन के प्राथमिक साधन बने हुए हैं। 59 प्रतिशत ने कहा कि वे इन पेय पदार्थों के माध्यम से दूध का सेवन करते हैं। शोध से बच्चों के दूध के कम सेवन को लेकर अभिभावकों की चिंता उजागर हुई। सर्वेक्षण में शामिल 64 प्रतिशत अभिभावकों का मानना था कि दूध के कम सेवन के कारण उनके बच्चे का हड्डियों का घनत्व (बोन डेन्सिटी) उनके बचपन की तुलना में कम हो सकता है। लगभग 54 प्रतिशत अभिभावकों का मानना था कि उनके बच्चे का शारीरिक विकास उसी उम्र में उनकी तुलना में धीमा था।
विज्ञापन


73 फीसदी के लिए कैल्शियम प्राथमिक कारण
बच्चों को दूध पिलाने वाले माता-पिता में से 73 प्रतिशत ने कैल्शियम की जरूरत को प्राथमिक कारण बताया। 62 प्रतिशत ने कहा, वे प्रोटीन और ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूध का सेवन करते हैं। ब्रांडेड दूध ने बाजार में अपना दबदबा बना लिया है। 64 प्रतिशत परिवार ब्रांडेड आधारित दूध खरीदते हैं। 21 प्रतिशत परिवार बिना ब्रांड वाला खुला दूध खरीदते हैं। बादाम या सोया दूध जैसे वनस्पति आधारित विकल्पों का बाजार में लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध की स्वच्छता महत्वपूर्ण
60 प्रतिशत ने ब्रांडेड दूध चुनने के कारणों के रूप में विश्वसनीय ब्रांड की गुणवत्ता बताया। 48 फीसदी ने कहा, ब्रांडेड दूध में स्वाद मिलता है। 46 फीसदी ने कहा, यह सुविधाजनक है। 71 फीसदी ने कहा, दूध खरीदी में वे स्वच्छता को प्राथमिकता देते हैं। पारंपरिक डेयरी उत्पाद भारतीयों में मुख्य खाद्य पदार्थ बने हुए हैं। इनमें दही (80 फीसदी), पनीर (76 फीसदी) और मक्खन (74 फीसदी) की मजबूत उपस्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed