फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   40-50 proposals of FDI from neighboring countries pending for approval

FDI: पड़ोसी देशों से एफडीआई के 40-50 प्रस्ताव मंजूरी के लिए लंबित, दूसरे विकल्प की तलाश

Thu, 01 Jun 2023 05:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 05:59 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने इन प्रस्तावों को तीन माह में क्लियर करने की बात कही थी, पर अब सात महीने बीत गए हैं। एमजी मोटर अपनी मुख्य कंपनी से पैसा जुटाने के लिए लगभग दो वर्षों से सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
40-50 proposals of FDI from neighboring countries pending for approval
एफडीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

पड़ोसी देशों से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 40-50 प्रस्ताव मंजूरी के लिए लंबित पड़े हैं। इनमें चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान हैं।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने कहा, इन देशों को भारत में किसी भी क्षेत्र में निवेश के लिए सरकार से मंजूरी लेनी होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के पास ये प्रस्ताव लंबित हैं। इन प्रस्तावों पर अभी तक कोई विचार शुरू भी नहीं हो पाया है। हालांकि, इन देशों से एफडीआई पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सरकार ने इन प्रस्तावों को तीन माह में क्लियर करने की बात कही थी, पर अब सात महीने बीत गए हैं। चीन की सबसे बड़ी वाहन निर्माता एसएआईसी मोटर कॉर्प के स्वामित्व वाली एमजी मोटर अपनी मुख्य कंपनी से पैसा जुटाने के लिए लगभग दो वर्षों से सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। अब यह दूसरे विकल्प की तलाश में है। उपरोक्त देशों में सबसे अधिक एफडीआई भारत को चीन से मिला है जो तीन वर्षों में 2.5 अरब डॉलर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक फसलों से बर्बाद हो जाएंगे किसान
विश्व स्वास्थ्य संगठन के तंबाकू की जगह वैकल्पिक फसलों को अपनाने की सलाह के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। कई राज्यों के किसानों ने प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि डब्ल्यूएचओ से इस सलाह का प्रमाण मांगा जाए। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फॉर्मर एसोसिएशन के अध्यक्ष जावरे गौड़ा ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने दावा किया है कि तंबाकू की फसल से कृषि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इससे वैश्विक खाद्य संकट भी पैदा हो रहा है।


आईटीआर-2 का ऑनलाइन फॉर्म जारी
आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न-2 के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिया है। इसे वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए भरा जा सकता है। इस फॉर्म को व्यक्तिगत या हिंदू अविभाजित परिवार भर सकते हैं, जो आईटीआर-1 (सहज) नहीं भरते हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को जारी पत्र में कहा कि इस फॉर्म को वे लोग भर सकते हैं जिनकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये से अधिक है और जिन्होंने संपत्ति या संपत्ति की बिक्री के माध्यम से कमाई की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed