फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   26 pc US tariffs on India to definitely hit exporters: FIEO

US Tarrifs: 'अमेरिका के 26% टैरिफ से देश के निर्यातकों पर होगा असर, लेकिन भारत की स्थिति बेहतर', FIEO का बयान

Thu, 03 Apr 2025 05:32 AM IST
निर्मल कांत बिजने डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजने डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Apr 2025 05:32 AM IST
सार

US Tarrifs: अमेरिका की ओर से लगाए 26 फीसदी टैरिफ पर एफआईईओ ने कहा कि वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया, म्यांमार जैसे प्रमुख प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है। इन टैरिफ से हम पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा, लेकिन कई अन्य देशों की तुलना में हम बेहतर स्थिति में हैं।

विज्ञापन
26 pc US tariffs on India to definitely hit exporters: FIEO
अमेरिका ने भारत पर लगाया 26 फीसदी जवाबी टैरिफ - फोटो : एएनआई/अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए 26 फीसदी आयात शुल्क (टैरिफ) से निसंदेह भारत के घरेलू खिलाड़ी (निर्यातक) प्रभावित होंगे। हालांकि, भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बेहतर है। यह बात भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (एफआईईओ) के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय सहाय ने गुरुवार को कही। 

विज्ञापन


सहाय ने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिकी बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता पर बातचीत जल्द पूरी होगी, जिससे इन जवाबी टैरिफ के असर को कम किया जा सकेगा। समाचार एजेंसी 'पीटीआई' से बातचीत में उन्होंने कहा, 'हमें इसके प्रभाव का आकलन करना होगा। लेकिन अगर हम अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ को देखें तो भारत को कम दर के दायरे में रखा गया है। वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया, म्यांमार जैसे प्रमुख प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में हमारी स्थिति बेहतर है। इन टैरिफ से हम पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा, लेकिन कई अन्य देशों की तुलना में हम बेहतर स्थिति में हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह टैरिफ इसलिए लगाया है, क्योंकि उनका कहना है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर अधिक टैरिफ लगाता है। उन्होंने एक चार्ट दिखाते हुए कहा कि भारत अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर 56 फीसदी टैरिफ लगाता है, जिसमें मुद्रा हेरफेर और व्यापारिक अवरोध भी शामिल हैं। अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी रियायती जवाबी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। चार्ट में यूरोपीय संघ, भारत, चीन और ब्रिटेन जैसे देशों की ओर से लगाए गए टैरिफ और अब इन देशों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ दर्शाए गए थे।   


ट्रंप ने कहा, 'भारत बहुत मुश्किल देश है, बहुत ही मुश्किल। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) अभी-अभी यहां से गए हैं। वह मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा- आप मेरे मित्र हैं, लेकिन हमें सही तरीके से नहीं समझ रहे हैं। वह हम पर 52 फीसदी टैरिफ लगाते हैं।' वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा। अमेरिका, भारत के कुल निर्यात का 18 फीसदी (आयात का 6.22 फीसदी और द्विपक्षीय व्यापार का 10.73 फीसदी) हिस्सा रखता है। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से भारत पर क्या असर; कृषि-ऑटो, दवा क्षेत्र कितने होंगे प्रभावित; जानें सबकुछ
 
अमेरिका के साथ भारत को 2023-24 में 35.32 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष (निर्यात और आयात का अंतर) हुआ। इससे पहले, 2022-23 में यह 27.7 अरब डॉलर, 2021-22 में 32.85 अरब डॉलर, 2020-21 में 22.73 अरब डॉलर और 2019-20 में 17.26 अरब डॉलर था।

2024 में भारत ने अमेरिका को मुख्य रूप से इन वस्तुओं का किया निर्यात




वहीं, भारत ने अमेरिका से 2024 में इन वस्तुओं का किया आयात-



संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed