{"_id":"6445cd961f1c9a18300b0c2b","slug":"20-percent-of-the-country-stainless-steel-is-being-prepared-in-hisar-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Steel City: हिसार में तैयार हो रहा देश का 20% स्टेनलेस स्टील, जापान-ब्रिटेन समेत 18 देशों में हो रहा निर्यात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Steel City: हिसार में तैयार हो रहा देश का 20% स्टेनलेस स्टील, जापान-ब्रिटेन समेत 18 देशों में हो रहा निर्यात
Mon, 24 Apr 2023 06:00 AM IST
Jeet Kumar
अमित भारद्वाज, हिसार
अमित भारद्वाज, हिसार
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Apr 2023 06:00 AM IST
सार
आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 तक देश में करीब 40 लाख टन स्टेनलेस स्टील का उत्पादन किया गया। इसमें से 8.10 लाख टन का उत्पादन हिसार में हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टील सिटी के नाम से मशहूर हिसार में देश के 20 फीसदी स्टेनलेस स्टील का उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादन के मामले में जिंदल स्टेनलेस लि. सबसे अग्रणी है। 100 से अधिक सूक्ष्म और लघु इकाइयां भी स्टेनलेस स्टील से विभिन्न उत्पाद बना रही हैं। खास बात है कि हिसार में तैयार स्टेनलेस स्टील और उससे बने उत्पादों की विदेश में काफी मांग है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 तक देश में करीब 40 लाख टन स्टेनलेस स्टील का उत्पादन किया गया। इसमें से 8.10 लाख टन का उत्पादन हिसार में हुआ। हिसार में स्टेनलेस स्टील बनाने वाली अधिकांश इकाइयां कच्चे माल के लिए जिंदल स्टेनलेस लि. पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
कुछ इकाइयां ही बाहर से कच्चा माल मंगवाती हैं। इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से तैयार 'स्टेनलेस स्टील विजन डॉक्यूमेंट' के मुताबिक, देश में स्टेनलेस स्टील की मांग 2047 तक बढ़कर 200 लाख टन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
बन रहे ये उत्पाद
स्टेनलेस स्टील से स्लैब, ब्लूम, एचआरएपी क्वाइल, एचआरएसएस क्वाइल, एपी क्वाइल, एचआर प्लेट, एचआरएसएस प्लेट, सीआर शीट, ब्लेट स्टील, क्वाइन ब्लैंक, पाइप सैंड ट्यूब आदि उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
जापान व ब्रिटेन समेत 18 देशों में निर्यात
हिसार में तैयार स्टेलनेस स्टील का 18 देशों में निर्यात होता है। इन देशों में इंडोनेशिया, तुर्किये, इटली, जर्मनी, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, केन्या, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, जापान, युगांडा, दक्षिण अफ्रीका व ब्रिटेन शामिल हैं।
कच्चे माल का होता है आयात
जिंदल स्टेनलेस लि. के मुताबिक, स्टेनलेस स्टील का उत्पादन इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस मार्ग के जरिये किया जाता है। इसके लिए स्क्रैप, फेरो मिश्र धातु और अन्य उत्पादक सामग्री की आवश्यकता होती है। इनमें से अधिकांश कच्चा माल देश में पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं है। इसलिए, कुछ कच्चे माल आयात भी किए जाते हैं।
एक ब्लॉक एक उत्पाद से छोटी इकाइयों को मिलेगा बढ़ावा
स्टेनलेस स्टील के मामले में हिसार का नाम विश्व स्तर पर जाना जाता है। एमएसएमई की 'एक ब्लॉक एक उत्पाद' योजना से स्टील से जुड़ीं छोटी इकाइयों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार भी इन इकाइयों को काफी सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। -जनक कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई