फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New Rules From 1st August 2022: Bank Holidays in Next Month, LPG Cylinder Price to be Change Know more

1st August New Rule: एक अगस्त से होंगे ये परिवर्तन, जानिए आपकी दिनचर्या पर इसका क्या असर पड़ने वाला है?

Sun, 31 Jul 2022 10:12 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sun, 31 Jul 2022 10:12 AM IST
सार

1st August New Rule: बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक भुगतान के नियम एक अगस्त से बदलने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक भुगतान के नियमों में बदलाव किया है, ये बदलाव एक अगस्त से लागू होंगे

विज्ञापन
New Rules From 1st August 2022: Bank Holidays in Next Month, LPG Cylinder Price to be Change Know more
रुपये। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जुलाई का महीना बीतने वाला है। अगस्त आने वाला है। नए महीने के साथ ही कई नियमों में बदलाव भी होने वाले हैं। हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर (LPG) की कीमतें तय होती हैं। ऐसे में एक अगस्त से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन हो सकता है। हालांकि यह एक अगस्त को ही पता चल पाएगा कि सिलेंडर की कीमतों में कितना इजाफा हुआ या कटौती हुई। बैंक ऑफ बड़ौदा भी आने वाले एक अगस्त से चेक से जुड़े नियमों को बदलने जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में एक अगस्त से पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही, अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन जैसे कई त्योहार भी मनाए जाने हैं। अगस्त महीने में बैंकों में अवकाश भी दूसरे महीनों से अधिक होंगे। 

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा में बदलेगा चेक भुगतान का नियम 

बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक भुगतान के नियम एक अगस्त से बदलने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक भुगतान के नियमों में बदलाव किया है, ये बदलाव एक अगस्त से लागू होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को सूचना देते हुए बताया है कि एक अगस्त से पांच लाख रुपये या उससे अधिक की राशि वाले चेकों का भुगतान पॉजिटिव पे सिस्टम के आधार पर होगा। इसके तहत पांच लाख रुपये या उससे अधिक की राशि का चेक जारी करने वालों को अपने चेक पेमेंट से जुड़ी जानकारी बैंक को एसएमएस, नेट बैंकिंग या फिर मोबाइल ऐप से देनी होगी। इसके बाद ही संबंधित चेक का भुगतान हो सकेगा। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2020 में चेकों के भुगतान के लिए पॉजिटव पे सिस्टम की शुरुआत की थी। इसके तहत किसी चेक के भुगतान के लिए उससे जुड़ी जानकारी बैंक को अलग से उपलब्ध करानी होती है।

विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर का रेट तय करती हैं। इस बार भी एक अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय होंगे। संभव है कि इस बार भी रसोई गैस की कीमतों में  इजाफा देखने को मिले। हालांकि, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। इसका फैसला एक अगस्त को ही होगा कि रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ेंगे या उनकी कीमतों में कमी आएगी। नई कीमतें जानने के लिए हमें एक अगस्त की सुबह का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भर सकेंगे आईटीआर रिटर्न 

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। अगर आपने 31 जुलाई 2022 तक अपना रिटर्न नहीं भरा तो एक अगस्त से आपको रिटर्न भरने में परेशानी होगी। हालांकि, एक अगस्त या उसके भी लोग रिटर्न भर सकेंगे पर उन्हें 31 जुलाई के बाद उसके रिटर्न भरने पर आयकर विभाग की ओर से तय जुर्माना भरना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप अगस्त महीने में अपना आयकर रिटर्न दाखिल दाखिल करना चाहते हैं तो आप जुर्माने की राशि भरने के बाद ही ऐसा कर पाएंगे।

देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति 

जुलाई महीने में द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बनीं हैं। अगस्त महीने में देश को नए उपराष्ट्रपति मिलेंगे। देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव अगस्त महीने की छह तारीख को है। उसी दिन इस चुनाव के परिणाम भी आ जाएंगे और देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा हो जाएगी।   

अगस्त महीने में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश में बैंक छुट्टियों की सूची तैयार करती है। इस सूची के अनुसार अगस्त महीने में कुल 18 बैंक हॉलिडे हैं। इसका मतलब यह है कि देश में अगस्त महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐस में, बैंकिंग के लिए जो थोड़े से दिन बचते हैं, उन दिनों में ही हमें अपने बैंकिंग से जुड़े काम निपटाने पड़ेंगे। अगस्त महीने में मुहर्रम, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी के दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा हर महीने की तरह अगस्त महीने में भी दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेंगे। इन साप्ताहिक छुट्टियों को जोड़ दें तो अगस्त महीने में कुछ 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों में बैंकों में होने वाली छुट्टियों में स्थानीयता के आधार पर कुछ परिवर्तन भी होते हैं, ऐसे में कुछ राज्यों में छुट्टियों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed